फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand actor year ender 2014.

रुपहले पर्दे पर छाए उत्तराखंड के ये कलाकार

Wed, 31 Dec 2014 11:58 AM IST
निर्मला सुयाल / अमर उजाला, देहरादून
निर्मला सुयाल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Dec 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand actor year ender 2014.

साल 2014 को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। बीते साल उत्तराखंड के कलाकारों ने टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी चाहे रियलटी शो हो या फिर हनी सिंह की एलबम, उत्तराखंड की टैलेंट में जमकर वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन


साल 2014 में सफलता ने ‘सिंह साहब द ग्रेट’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला के कदम चूमे। हनी सिंह की एलबम देसी कलाकार के नए गाने लव डोज में उर्वशी ने अपनी अदाओं को जादू खूब बिखेरा है।
विज्ञापन


विदेशों में फिल्माए गए गाने के दृश्यों में उर्वशी रौतेला के ग्लैमरस अंदाज ने चर्चित अभिनेत्रियों को टक्कर दी। इतना ही नहीं गाने के वीडियो को इंटरनेट पर जबरदस्त हिट्स भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी कलाकार एलबम के पहले गाने में हनी सिंह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ आए, जबकि एलबम के दूसरे गाने में यो-यो उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला को लेकर आए।

उर्वशी ने बताया कि हनी सिंह के साथ काम करना उनके लिए बेहद अलग और नया अनुभव है।

Zee TV सिने स्टार में उत्तराखंड के चार कलाकार

uttarakhand actor year ender 2014.

2014 में जी टीवी के शो ‘सिने स्टार की खोज’ में देहरादून के तीन सितारे खूब दमके। टॉप-12 में आने के लिए इन सितारों ने जीतोड़ मेहनत की।

रुड़की की भावना एक के बाद एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर ना सिर्फ जजों का दिल जीता, बल्कि वह भारत की जनता के दिलों में राज करने पर भी कामयाब रहीं। भावना ढौंढियाल का ससुराल बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) में है।

जी-टीवी के सिने स्टार की खोज शो में उत्तराखंड से अकेली प्रतिभागी भावना गर्ल्स में टॉप-थ्री पर पहुंची। उत्तराखंड के अमन टॉप-10, शीतल टॉप-9 और सोनम टॉप-5 तक ही पहुंच पाए। भावना गढ़वाली फिल्मों और एलबम में काम कर चुकी हैं।

इंदिरा नगर निवासी अमन जोशी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीएससी आईटी कर रहे हैं। पिता अजय जोशी सॉइल कंजरवेशन ऑफिस में टेक्निकल ऑफिसर हैं। अजय ने बताया कि बेटे को एक्टिंग और डांस का बेहद शौक है। अपने शौक और मेहनत से वह जी सिने स्टार के फाइनलिस्ट में सेलेक्ट हुए। हालांकि वह जीत हासिल नहीं कर सके।

मिस उत्तराखंड में (वर्ष 2012) भाग ले चुकी शीतल चौहान ने भी जी‌ सिने स्टार के फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। मिस उत्तराखंड (वर्ष 2013) में फर्स्ट रनरअप रह चुकीं मोहकमपुर की सोनम बिष्ट की परफॉर्मेंस की शो जजेस ने काफी तारीफ की।

बिग बॉस के घर पहुंची नैनीताल की सुकीर्ति

uttarakhand actor year ender 2014.

टीवी सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ से मशहूर हुईं नैनीताल की सुकीर्ति कांडपाल बिग बॉस-8 में दिखाईं दी। चुलबुली और क्यूट सी दिखने वाली इस पहाड़ी सुंदरी को लोगों ने खासा पसंद किया।


हालांकि वह दूसरे हफ्ते में ही घर से बाहर हो गईं। वह प्रणीत भट्ट और गौतम गुलाटी के साथ नॉमिनेट हुई थीं। सुकीर्ति टीवी की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं और वह 2007 से टीवी सीरियल के लिए काम कर रहीं हैं।

सुकीर्ति श... कोई है, दिल मिल गए, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, प्यार की एक कहानी सुनो, रब से सोना इश्क में काम कर चुकी हैं।

आशुतोष गोवारिकर के 'एवरेस्ट' में दिखी उत्तराखंड की वादियां

uttarakhand actor year ender 2014.

बॉलीवुड के प्रसिद्घ निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के सीरियल 'एवरेस्ट' की शूटिंग उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई। केदारनाथ आपदा के बाद स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस सीरियल से उत्तराखंड को नई पहचान मिल रही है।

इस सीरियल को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के साथ ही उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में शूट किया गया। इस वहज से आपदा के दौरान देश-विदेश में गई उत्तराखंड की नकारात्मक छवि में सुधार हुआ।

लाइट...कैमरा... एक्शन के साथ उत्तरकाशी के एनआईएम में टीवी सीरियल ‘एवरेस्ट शो’ की शूटिंग शुरू हुई। भारी भरकम कैमरे सहित अन्य सामानों के साथ डेढ़ सौ लोगों की यूनिट के साथ यहां पहुंचे बॉलीवुड के प्रख्यात निर्देशक लगान फेम आशुतोष गोवार‌िकर की ओर से शूटिंग शुरू की गई।

बीस दिनों तक चली शूट‌िंग
शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश एवं अन्य तैयारियों के सिलसिले में गोवार‌िकर फरवरी 2014 में उत्तरकाशी पहुंची। और कई  दिनों तक शूटिंग पूरी कर यूनिट एवरेस्ट के दृश्य फिल्माने नेपाल गए। एनआईएम में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे उत्तरकाशी के विवेक, आशिक रावत, सुरेंद्र को भी शो में एक्टिंग करने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed