फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Car Fell into ditch on Laxman Jhula-Silogi Road, Three People Killed

उत्तराखंड: लक्ष्मणझूला-सिलोगी मार्ग पर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक घायल

Mon, 29 Jun 2020 06:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jun 2020 06:42 PM IST
सार

  • यमकेश्वर के बिजनी बड़ी में जाखणीखाल तहसील के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car Fell into ditch on Laxman Jhula-Silogi Road, Three People Killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। लक्ष्मणझूला-सिलोगी मार्ग एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इसमें चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल युवती को पुलिस ने खाई से निलाकर 108 एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया सोमवार को देहरादून के बंजारावाला से चार लोग बलूनी गांव ब्लॉक कलजीखाल पौड़ी के लिए निकले। दोपहर करीब पौने दो बजे नीलकंठ मार्ग पर घट्टूघाड़ के आगे बिजनी बड़ी में कार चालक ओमप्रकाश वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। 

विज्ञापन

इनकी हुई मौत

इस कारण कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से चालक ओमप्रकाश (64) पुत्र स्व. बृजमोहन, रामरखी (82) पत्नी मथुरा प्रसाद और साक्षी (22) पुत्री चंद्रप्रकाश तीनों निवासी बलूनी गांव ब्लॉक कलजीखाल पौड़ी की मौके पर मौत हो गई।

वहीं,  अंजली (19) पुत्री विजय निवासी बलूनी गांव ब्लॉक कलजीखाल पौड़ी को इमरजेंसी सेवा 108 के जरिए एम्स भर्ती कराया। रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष राकेन्द्र सिंह कठैत, एसआई जगवीर सिंह, कांस्टेबल प्रदीप सैनी, अनुराग पाल, राजेंद्र चौहान, पवन कुमार, अरविंद, राजेन्द्र और राजेश शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed