फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: car fell into ditch in Tehri Many people death Information

Uttarakhand Accident News: टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार महिलाओं समेत पांच की मौत

Fri, 26 May 2023 05:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 May 2023 05:48 PM IST
सार

Tehri Car Accident News:  कार में चार महिला व एक पुरुष सवार थे। हादसे में पांचों की जान चली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: car fell into ditch in Tehri Many people death Information
टिहरी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी जिले में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में होल्टा निवासी चार महिला व एक पुरुष सवार थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


राहगीरों ने आनन फानन हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने 108 मौके के लिए रवाना की और रेस्क्यू शुरू कराया।

Uttarakhand: खटीमा में शारदा नदी में गिरी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर

विज्ञापन

इनकी हुई मौत

  • गबर सिंह(63 ) पुत्र थेपड सिंह।
  • बबली देवी(59) पत्नी गबर सिंह।
  • तुलसी देवी(65) पत्नी भगवान सिंह।
  • सोना देवी( 55) पत्नी सरोप सिंह। 
  • उर्मिला देवी(50 ) पत्नी राय सिंह।

खनन सामग्री से भरे डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के पास हाईवे स्थित पिपलिया मोड़ पर खनन से भरे डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रेम सिंह (55) की मौत हो गई।जबकि मृतक का बेटा घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक अपने बेटे पंकज के साथ बाइक से केबीआर अस्पताल से दवाई लेकर घर वापस लौट रहा था। तभी एक सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed