उत्तराखंड: आचार संहिता से पहले 43 पीसीएस अफसरों के तबादले, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 43 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक नगर निगम रुड़की के मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय का तबादला संयुक्त सचिव लोक सेवा आयोग, परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग प्रवेश चंद्र डंडरियाल का महाप्रबंधक जीएमवीएन, अपर आयुक्त कर मोहम्मद नासिर का तबादला परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग के पद किया गया है। सचिव एचआरडीए केके मिश्र को सचिव लोक सेवा आयोग के पदभार से अवमुक्त किया गया।
डिप्टी कलेक्टर पौड़ी मायादत्त जोशी को इसी पद पर रुद्रप्रयाग, डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ संतोष कुमार पांडेय को पौड़ी, डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी सौरभ असवाल को चमोली, डिप्टी कलेक्टर चमोली योगेंद्र सिंह को उत्तरकाशी का डिप्टी कलेक्टर का पदभार दिया गया।
डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार संगीता कनौजिया को इसी पद पर देहरादून भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल प्रमोद कुमार को इसी पद पर बागेश्वर में तैनाती दी गई। नगर आयुक्त रुद्रपुर जयभारत सिंह से सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर का पदभार हटाया गया।
डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर रिंकू नेगी को उप नगर आयुक्त रुद्रपुर, डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ वैभव गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर चमोली, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर युक्ता मिश्र को इसी पद पर टिहरी भेजा गया। डिप्टी कलेक्टर टिहरी मुक्ता मिश्र को ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर चमोली गोपाल राम का तबादला देहरादून किया गया। डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर दयानंद सरस्वती को नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर चंपावत रमेश गौतम को पिथौरागढ़, डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग विनोद कुमार को नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर चमोली स्मृता परमार को हरिद्वार, डिप्टी कलेक्टर चंपावत सीमा विश्वकर्मा को चमोली, डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग देवानंद इसी पद पर चमोली में तैनाती दी गई।
डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ राजकुमार पांडे का अल्मोड़ा, डिप्टी कलेक्टर टिहरी चतर सिंह का मुख्य नगर अधिकारी ऋषिकेश, डिप्टी कलेक्टर व उप मेलाधिकारी हरिद्वार गोपाल सिंह चौहान का टिहरी, डिप्टी कलेक्टर देहरादून प्रत्यूष सिंह का सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, डिप्टी कलेक्टर देहरादून मीनाक्षी पटवार का स्टाफ आफिसर राजस्व परिषद देहरादून, डिप्टी कलेक्टर चमोली परमानंद राम का रुद्रप्रयाग, डिप्टी कलेक्टर देहरादून बृजेश कुमार तिवारी का इसी पद रुद्रप्रयाग तबादला किया गया। सचिव दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण सुंदर लाल सेमवाल से स्टाफ आफिसर राजस्व परिषद का पदभार हटाया गया।
उनके पास शेष पदभार यथावत रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार दीपेंद्र सिंह नेगी को पौड़ी, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी अनिल चन्याल को नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा रज्जा अब्बास का पिथौरागढ़, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार कौस्तुभ मिश्रा का देहरादून, डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा विवेक राय का उप निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी किशन सिंह नेगी का पिथौरागढ़, डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा अवधेश कुमार सिंह का ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल अब्ज प्रसाद वाजपेयी का ऊधमसिंह नगर, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल रेखा कोहली का चंपावत, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर नरेश चंद्र दुर्गापाल का अल्मोड़ा, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर विजय नाथ शुक्ल का नैनीताल और डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा गौरव चटवाल का इसी पद पर नैनीताल तबादला किया गया।