फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 38th National Games Boxers will show their strength in Pithoragarh read All Updates in hindi

Uttarakhand: 38 वें राष्ट्रीय खेल... पिथौरागढ़ में दमखम दिखाएंगे देशभर के मुक्केबाज, GTCC और खेल संघों की बैठक

Wed, 18 Dec 2024 04:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Dec 2024 04:09 PM IST
सार

जीटीसीसी और खेल संघों की बैठक हुई, जिसमें बॉक्सिंग को पिथौरागढ़ में कराना तय हुआ है, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं को लेकर डीओसी को अंतिम मुहर लगानी है।

विज्ञापन
Uttarakhand 38th National Games Boxers will show their strength in Pithoragarh read All Updates in hindi
मुक्केबाजी - फोटो : Twitter

विस्तार

28 जनवरी से शुरू हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के मुक्केबाज पिथौरागढ़ में दम दिखाएंगे। गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) और खेल संघों के साथ हुई बैठक में बॉक्सिंग, योग, राफ्टिंग और मलखंब के लिए अंतिम स्थानों का चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में योग को अल्मोड़ा में, राफ्टिंग को टनकपुर में और मलखंब प्रतियोगिताएं खटीमा के चकरपुर में कराने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया, खेलों से संबंधित 95 फीसदी निर्णय ले लिए गए हैं। बैठक के बाद जीटीसीसी के सदस्य वापस दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन

बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में कराने को खेलप्रेमी बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री धामी के प्रयास से यह संभव हुआ है। देखने में आया है कि कुछ लोग कनेक्टिविटी एवं अन्य वजह बताकर पर्वतीय जिले में इस तरह की प्रतियोगिता कराने से बचते हैं। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताबिक, बॉक्सिंग को पिथौरागढ़ में कराना तय हुआ है, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं को लेकर डीओसी को अंतिम मुहर लगानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Snowfall:  बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी ने भी ओढ़ी सफेद बर्फ की चादर

राज्य में जिन स्थानों पर राष्ट्रीय खेल होने हैं, उसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ को प्रस्ताव भेजा गया है। -रेखा आर्या, खेल मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed