फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand @ 25 development Roadmap prepared and will be approved in cabinet meeting on 20 december

सशक्त उत्तराखंड @ 25: चिंतन शिविर के बाद विकास का रोडमैप तैयार, 20 को कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
सार

सशक्त उत्तराखंड @ 25 की थीम पर मसूरी में चिंतन शिविर हुआ था। तीन दिन के इस चिंतन शिविर राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों ने 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्य में शामिल कराने के लिए नीति, नियोजन और नियमों में सुधार के लिए सुझाव दिए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand @ 25 development Roadmap prepared and will be approved in cabinet meeting on 20 december
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अगले पांच साल में उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर को दोगुना करने सशक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए नियोजन विभाग ने विकास के रोडमैप का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 20 दिसंबर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन


Dehradun: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने टी स्टॉल पर पी चाय, खिलाड़ियों से की बात, जनता से लिया फीडबैक
विज्ञापन


सशक्त उत्तराखंड @ 25 की थीम पर मसूरी में चिंतन शिविर हुआ था। तीन दिन के इस चिंतन शिविर राज्य के मंत्रियों और नौकरशाहों ने 2025 तक राज्य को देश के अग्रणी राज्य में शामिल कराने के लिए नीति, नियोजन और नियमों में सुधार के लिए सुझाव दिए थे। राज्य के विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्रों को चुना गया। तय हुआ कि नई तकनीक व नियोजन और अन्य सुधारों के जरिये इन क्षेत्रों का नियंत्रित दोहन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आगाज, सीएम धामी ने खेलकर किया शुभारंभ

इसके लिए चिंतन शिविर में जितने भी सुझाव आए, उनकी समीक्षा करके नियोजन विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विभाग इस प्रस्ताव को अब 20 दिसंबर को तय प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तुत करेगा। सचिव (नियोजन) डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक मंत्रिमंडल में प्रस्ताव तय हो जाने के बाद जिस कार्य के लिए जो भी प्रशासनिक विभाग तय होगा, वह कार्य की समय सीमा (टाइम लाइन) भी तय करेगा। 

ये प्रमुख लक्ष्य जो डबल जीडीपी में बनेंगे मददगार
1. आय में बढ़ोतरी के उपाय होंगे, नए संसाधनों की तलाश होगी।
2. नई टाउनशिप तैयार की जाएगी और अवस्थापना विकास पर फोकस होगा।
3. औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, निवेशकों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
4. राज्य के पर्यटन सेक्टर की अधिकतम संभावनाओं के दोहन के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
5. उद्यानिकी और कृषि क्षेत्रों में फोकस होगा, किस्मों में सुधार, उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए नए तकनीक अपनाई जाएगी।
6. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए माइक्रो प्लानिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed