फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 22 brave women will get Tilu Rauteli Award

उत्तराखंड: 22 वीरांगनाओं को मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान, प्रदेशभर से मिले थे 95 आवेदन

Thu, 05 Aug 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Aug 2021 10:11 PM IST
सार

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाता है।

विज्ञापन
Uttarakhand: 22 brave women will get Tilu Rauteli Award
तीलू रौतेली पुरस्कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के पास प्रदेशभर से आए आवेदनों में से 22 वीरांगनाओं का चयन कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को समिति की बैठक में नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई, जिन्हें आठ अगस्त को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाता है। इसके तहत महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं साहस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस बार कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली वीरांगनाओं को भी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार आठ अगस्त को सर्वे चौक स्थित आईआईडीटी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के हाथों वीरांगनाओं को तीलू रौतेली सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशभर से पुरस्कार के लिए आवेदन आए हैं। पुरस्कारों के लिए चयनित वीरांगनाओं की सूची तैयार हो गई है। तीलू रौतेला पुरस्कार के लिए 95 आवदेन मिले थे। समिति की ओर से इसमें से 22 के नाम फाइनल किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 69 प्रविष्टियां मिली थीं। इनमें से भी 22 के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। इस बार कोरोना योद्धा के तौर पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है।
-डॉ. अखिलेश मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed