फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 21 Foundation Day: CM Pushkar singh dhami Will Join program in Gairsain in dehradun

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस @21: राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, सीएम भी हुए कार्यक्रम में शामिल

Tue, 09 Nov 2021 01:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Nov 2021 01:07 PM IST
सार

Uttarakhand 21 Foundation Day Today: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण जाएंगे। वहां वह भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand 21 Foundation Day: CM Pushkar singh dhami Will Join program in Gairsain in dehradun
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) ने परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ डीजीपी अशोक कुमार और एडीजी पीवीके प्रसाद भी शामिल रहे। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विज्ञापन


21 साल का हुआ उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर सीएम ने खोला घोषणाओं का पिटारा, आंदोलनकारियों को भी दी सौगात
विज्ञापन


पहाड़ की जवानी पानी दोनों वहां के काम आए
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरा सहयोग रहा है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास की बयार बह सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए। उत्तराखंड पहला राज्य है जहां पहाड़ में हेली सेवा की शुरुआत की गई है। हेमकुंड को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ धाम तक केबल कार से पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सहयोग से केदारपुरी में 225 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो गए हैं। अन्य धामों में विकास कार्य हो रहा है। सरकार ने आपदा में बेहतर रणनीति अपनाई। कोशिश की जा रही है आपदा की रणनीति पर और बेहतर काम किया जा सके। पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगति को दूर करने का काम किया है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है। हमारी सरकार का पूरा कार्यकाल पलायन पर फोकस रहा। रिवर्स पलायन पर काम किया। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में 21 साल में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। बीते एक साल में प्रदेश के तीन थाने देश के टॉप 10 थानों में शुमार हुए हैं। 

इससे बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण गए। वहां उन्होंने भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने नगर पंचायत गैरसैंण के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी। वहीं, आदिबदरी, घाट नगर पंचायत व नारायणबगड़ अस्पताल का उच्चीकरण करने की घोषणा भी की।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2021: खूब हुई सियासत लेकिन 21 साल में भी नहीं मिली स्थायी राजधानी

सीडीएस आज राजभवन में कार्यक्रम में होंगे शामिल
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजभवन में आयोजित स्वाल्पाहार कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया है।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर भी सुबह से बधाइयोंका तांता लगा है। कांग्रेस और आप समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड को 21वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किया 'उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।'

कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा 'देवभूमि उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस परिवार राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता है।'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सभी उत्तराखंडवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के बलिदान को सादर नमन। '
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed