{"_id":"599f004c4f1c1bc4088b4781","slug":"uttarakhand-20-thousand-ram-rahim-supporter-went-to-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के समर्थन में उत्तराखंड से 20 हजार लोग पहुंचे पंचकुला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के समर्थन में उत्तराखंड से 20 हजार लोग पहुंचे पंचकुला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर चल रहे नाबालिग से रेप मामले की सुनवाई हर किसी को फैसले का बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए सभी राज्यों से राम रहीम के समर्थक पंचकुला पहुंच रहे हैं। वहीं उत्तराखंड से भी समर्थक पंचकुला पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
समर्थक मदन ने बताया कि यहां से करीब बीस हजार समर्थक वहां जुट गए हैं। दरअसल नाबालिग से रेप मामले में 25 अगस्त को पंचकुला सीबीआई कोर्ट का फैसला आना है। इसके चलते हरियाणा एवं पंजाब को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फैसले की सुनवाई के लिए यहां से भी समर्थक वहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
वक्ताओं का कहना है कि अदालत के फैसले से ज्यादा उन्हें संत की सुरक्षा की चिंता है। कुछ लोग डेरा सच्चा सौदा को बदनाम करने के लिए गलत हरकत कर सकते हैं, ऐसे लोगों को रोकना है।
विज्ञापन