फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 13 women received Tilu Rauteli Award Today CM Dhami honored them

उत्तराखंड: 14 महिलाओं को तीलू रौतेली और 35 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार; सीएम धामी ने किया सम्मानित

Sat, 08 Aug 2026 07:12 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 08 Aug 2026 07:12 PM IST
सार

राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है।

विज्ञापन
Uttarakhand 13 women received  Tilu Rauteli Award Today CM Dhami honored them
तीलू रौतेली पुरस्कार देते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 महिलाओं को तीलू रौतेली और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य सेवक सदन में वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में उन्होंने तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, पुरस्कार की धनराशि बढ़ावा पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की सेवा, समर्पण और योगदान के प्रति सम्मान है। सम्मानित महिलाएं उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं की प्रतिभा और उनके योगदान को सम्मान देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक राज्य की हर बहन और बेटी आत्मनिर्भर नहीं बनेगी हम चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: क्रिकेटर ऋषभ पंत बोले- जमीन नहीं मिल रही सीएम सर; धामी ने कहा- आप हमारे गौरव, जल्द मिलेगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा, वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर दिया जाने वाला यह सम्मान उन महिलाओं और बेटियों के योगदान को पहचान देने का माध्यम है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और प्रतिभा से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा, खेल, कला-क्राफ्ट, समाज सेवा और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं प्रदेश का गौरव हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिह्न प्रदान किए। सभी पुरस्कार विजेताओं को 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई। समारोह में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशी लाल राणा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल, बागेश्वर की दया दानू, चमोली की नंदा सती, चंपावत की रितीका बगौली, देहरादून की नीतू रानी, हरिद्वार की वैशाली शर्मा, नैनीताल की लतिका, पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पंत थपलियाल, पिथौरागढ़ की कलावती देवी व निशा पुनेठा, रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी, टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल, उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी व उत्तरकाशी की स्वतंत्री बधानी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन्हें मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार

अल्मोड़ा की सुनीता टम्टा, हेमा मेर, बबीता अधिकारी, सीमा देवी, बागेश्वर की आनंदी देवी, चमोली की शकुंतला बिष्ट, गीता चंद्रा, रत्ना बिष्ट, चंपावत की तुलसी देवी, देहरादून की रश्मि पंत, पूनम शाही, लक्ष्मी पंत, हरिद्वार की अनिता बर्मन, स्नेहलता, उमा रानी, फरहाना परवीन, नैनीताल की लीला, हंसा देवी, निर्मला टम्टा, पौड़ी गढ़वाल की संगीता देवी, माधुरी देवी, दर्शनी देवी, रेनू देवी, तुलसी, पिथौरागढ़ से सुनीता बेसड़ा, गंगा कार्की, रुद्रप्रयाग से सरस्वती देवी, टिहरी से सुषमा देवी, रोशनी देवी, पूनम देवी, उधमसिंह नगर से गुरप्रीत कौर, राधा बिष्ट, शकुंतला पाल, उत्तरकाशी से रेखा, रेखा जोशी को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed