फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 108 urban local bodies face set to change responsibility entrusted to NIUA

Uttarakhand: प्रदेश के 108 नगर निकायों की सूरत जल्द बदलेगी, एनआईयूए को सौंपी गई जिम्मेदारी

Sat, 16 May 2026 11:44 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 16 May 2026 11:44 AM IST
सार

प्रदेश के 108 नगर निकायों की सूरत जल्द बदलेगी। एनआईयूए को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। निकायों में राजस्व बढ़ोतरी से लेकर मानव संसाधन पर एनआईयूए अपनी रिपोर्ट देगा।

विज्ञापन
Uttarakhand 108 urban local bodies face set to change responsibility entrusted to NIUA
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के 108 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की सूरत जल्द बदलेगी। शहरी विकास विभाग ने इसके लिए केंद्र सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) को अध्ययन की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

प्रदेश के नगर निकायों की सबसे बड़ी चुनौती कमाई की है। कुछ नगर निगमों को छोड़ दें तो ज्यादातर निकाय केंद्र व राज्य सरकार की इमदाद के भरोसे हैं। पिछले वित्तीय आंकड़े देखें तो कुल खर्च के सापेक्ष इनकी स्वयं की कमाई महज 22.8 प्रतिशत तक है।

विज्ञापन


दूसरी बड़ी चुनौती मानव संसाधन की है। वर्षों से निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई। निकायों में कामचलाऊ व्यवस्था है। वहीं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मामले में भी निकायों में व्यवस्थाएं काफी कमतर हैं। इन सभी चुनौतियों का निपटारा करने के लिए शहरी विकास विभाग ने सभी निकायों के विस्तृत अध्ययन की जिम्मेदारी एनआईयूए को सौंपी है। यह सभी पहलुओं पर पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद शासन को उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों की आय और व्यय

वर्ष स्वयं कमाए सरकार से मिले
2020-21 136 1317.85
2021-22 131.65 1115.93
2022-23 167.17 1126.01
2023-24 258 1410.92
2024-25 280 1075.77

(राशि करोड़ रुपये में)

क्या है एनआईयूए

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) भारत का प्रमुख शहरी थिंक टैंक है, जो 1976 से शहरी परिदृश्य पर काम कर रहा है। एनआईयूए संतुलित और रचनात्मक शहरी परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान और व्यवहार के बीच की खाई को पाटता है। यह संस्थान सैद्धांतिक ढांचों से परे जाकर ऐसे व्यावहारिक उपायों पर ध्यान केंद्रित करता है, जो जमीनी स्तर पर मापने योग्य प्रभाव पैदा करते हैं। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए प्राथमिक संपर्क बिंदु के रूप में, एनआईयूए साझेदारी को बढ़ावा देता है, नवाचार को गति देता है और परिवर्तनकारी पहलों का समर्थन करता है जो भारतीय शहरों के भविष्य को बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  एसआईआर; पहले से तैयार कर लें कुछ कागजात तो नहीं होगी मुश्किल, आयोग ने जारी की 12 दस्तावेज की सूची

नगर निकायों में वित्तीय, मानव संसाधन व सभी प्रबंधन के लिए हमने ये अध्ययन शुरू कराया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर आगे की योजनाएं तैयार की जाएंगी। निकायों के स्तर पर उन्हें लागू किया जाएगा। - नितेश कुमार झा, सचिव, शहरी विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed