फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 106 youths secure jobs in Japan Germany and Saudi Arabia

उत्तराखंड: जापान, जर्मनी, सऊदी अरब में 106 युवाओं को मिली नौकरी, विदेश भाषा सीखने के लिए 158 केंद्र संचालित

Fri, 09 Oct 2026 10:21 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 09 Oct 2026 10:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए उन्हें विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand 106 youths secure jobs in Japan Germany and Saudi Arabia
नौकरी - फोटो : Adobe Stock File Images

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार हो रहा है। अब तक जापान, जर्मनी व सऊदी अरब में 106 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। प्रदेश में विदेश भाषा सीखने के लिए 158 केंद्र संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए उन्हें विदेशी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। उत्तरकाशी और टिहरी जिले में भी जल्द ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना के क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया। सरकार का लक्ष्य युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार कर अधिक से अधिक संख्या में विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए देहरादून में जर्मन भाषा के 75 और जापानी भाषा के 45, अल्मोड़ा में जर्मन भाषा के 22 और बागेश्वर में जापानी भाषा के 16 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में देहरादून जिले में जर्मनी के लिए चार बैच, जापान के लिए दो, अल्मोड़ा जिले में जर्मनी के लिए एक और बागेश्वर में जापान के लिए एक बैच में भाषा प्रशिक्षण संचालित है। वहीं, जापान में 75, जर्मनी में एक और युवा सऊदी अरब में 30 युवा हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी और अन्य सेक्टर में कार्यरत हैं।

बागेश्वर: सीएम धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिए एक करोड़ रुपये

Trending Videos

अधिक से अधिक मौकों की खोज
धामी सरकार युवाओं को विभिन्न देशों में रोजगार के अधिकाधिक मौके उपलब्ध कराने के प्रयास में जुटी है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आए जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा के साथ भी बैठक में तीनों देशों में रोजगार की संभावनाओं और कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता पर विशेष तौर पर चर्चा की। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीनों देशों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना प्रदेश सरकार की कसौटी पर खरी उतरी है। योजना की सफलता को देखते हुए विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप आवश्यक कौशल और प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है। अधिकारियों को इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed