{"_id":"5b4e12b44f1c1b4e748b5705","slug":"uttara-pant-bahuguna-reached-sub-divisional-education-officer-office-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर पहुंची शिक्षिका उत्तरा, रखा अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर पहुंची शिक्षिका उत्तरा, रखा अपना पक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
नौगांव स्थित उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचीं उत्तरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते माह में मुख्यमंत्री के जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत कर प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाली शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा मंगलवार को नौगांव स्थित उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
मंगलवार को शिक्षिका ने जांच अधिकारी उप खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान एवं प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी चतर सिंह चौहान के समक्ष अपना पक्ष रखा। बता दें कि शिक्षिका को पहले भी नवंबर 2008 और जुलाई 2011 में निलंबित किया गया था। जून 2015 में चिन्यालीसौड़ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुगड़ा गाड में छात्र संख्या शून्य होने पर शिक्षिका को नौगांव प्रखंड के जेष्टवाड़ी प्राथमिक विद्यालय में समायोजित किया गया था।
विज्ञापन
दो जुलाई 2015 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह 3-4 अगस्त का आकस्मिक अवकाश लेकर चली गई और फिर 11 मई 2017 को दोबारा स्कूल पहुंची। इसके बाद वह 19 अगस्त से निरंतर अनुपस्थित थीं। मंगलवार को जांच में अपना पक्ष रखने के बाद वह लौट गईं। वहीं शिक्षिका ने बताया कि वर्ष 2015 में मेरा गलत ढंग से चिन्यालीसौड़ से नौगांव ब्लाक में समायोजन किया गया। इसकी प्रदेश स्तरीय अधिकारियों से जांच करायी जानी चाहिए। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शिक्षिका ने पूछताछ में अपना पक्ष रखा है। इसकी जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी जाएगी। शिक्षिका ने लिखित रूप से आर्थिक अभाव में नौगांव में सेवाएं देने से इंकार किया है।
- अमित चौहान, उप खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव