{"_id":"68488c63b2774750ee09dfc4","slug":"utility-vehicle-fell-into-a-deep-ditch-driver-died-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-712914-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक की मौत
Wed, 11 Jun 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम बनियाना से एक महिला रोगी को चकराता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर वापस लौट रही यूटिलिटी 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन चालक सिचाड़ गांव निवासी गजेंद्र सिंह चौहान पुत्र मातबर सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की देर रात लगभग एक बजे चकराता के बनियाना गांव निवासी एक महिला की तबीयत खराब हो गई। जिसे रात के समय ही यूटिलिटी से चकराता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। रोगी को स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर वापस लौट रही यूटिलिटी मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे भंडाराथात के समीप स्थित नुड़ाया छानी से अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई।इस दौरान वाहन में मौजूद ग्राम सिचाड़ निवासी चालक गजेंद्र सिंह चौहान (27) पुत्र मातबर सिंह चौहान की मौके पर मौत हो गई। पांच घंटे बाद सुबह करीब नौ बजे चकराता की ओर से आ रहे ग्रामीणों की नजर खाई में स्थित झाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस व एसडीआरएफ को इसकी सूचना देकर खुद भी मौके पर जाकर झाड़ियों में तलाश शुरू कर दी। जहां चालक मृत अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने मृतक के शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।