फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urs 2021: Restrictions on number of pilgrims visiting Piran Kaliyar lifted

उर्स 2021: पिरान कलियर आने वाले जायरीनों की संख्या पर पाबंदी हटी, रजिस्ट्रेशन और आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी 

Sun, 10 Oct 2021 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Oct 2021 09:25 PM IST
सार

शासन ने इस बार भी कोविड की गाइडलाइन के अनुसार उर्स कराए जाने की अनुमति दी थी। उर्स में रोजाना केवल 800 जायरीनों को दरगाह में जियारत के लिए अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
Urs 2021: Restrictions on number of pilgrims visiting Piran Kaliyar lifted
पिरान कलियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साबिर पाक के सालाना उर्स में पिरान कलियर आने वाले जायरीनों को प्रशासन ने छूट दी है। बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। वहीं सूफी संतों को दिया जाने वाला पारंपरिक लंगर बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


साबिर पाक के सालाना उर्स में देशभर से जायरीन कलियर पहुंचते हैं। शासन ने इस बार भी कोविड की गाइडलाइन के अनुसार उर्स कराए जाने की अनुमति दी थी। उर्स में रोजाना केवल 800 जायरीनों को दरगाह में जियारत के लिए अनुमति दी गई थी। हाईकोर्ट से चारधाम यात्रियों की संख्या सीमित करने वाली बाध्यता खत्म होने पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने कलियर के सालाना उर्स में भी जायरीनों की संख्या से पाबंदी हटा दी है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने पिरान कलियर उर्स को लेकर भी गाइडलाइन में तब्दीली की है।
विज्ञापन


उर्स 2021: मेहंदी डोरी की रस्म के साथ साबिर पार्क के सालाना उर्स का आगाज, ये होंगी प्रमुख रस्में
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के अनुसार अब कितने भी लोग दूसरे राज्यों से उर्स में शामिल हो सकते हैं। जायरीनों के पास सिटीजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आरटीपीसीआर की रिपोर्ट होनी चाहिए। वहीं सूफी संतों और जायरीनों को दिए जाने वाले लंगर को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। उर्स के दौरान जायरीनों और सूफी संतों की संख्या बढ़ने पर दरगाह का पारंपरिक लंगर तीन गुना तक बढ़ा दिया जाता है, लेकिन इस बार गाइडलाइन में लंगर को आम दिनों के बराबर संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। इससे उर्स में आने वाले हजारों जायरीन को लंगर से महरूम रहना पड़ सकता है। 


होटलों को नहीं मिली अनुमति, जायरीनों को होगी दिक्कत 
साबिर पाक के सालाना उर्स की मुख्य रस्मों में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में जायरीन कलियर पहुंचेंगे। जायरीनों के लिए खाने के लिए कोई बड़े होटल नहीं होने के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अभी तक प्रशासन ने होटल की अनुमति नहीं दी है। पिरान कलियर में सात अक्तूबर को मेहंदी डोरी की रस्म के साथ सालाना उर्स का आगाज हो गया था। साबिर पाक के सालाना उर्स में सूफियों और संतों का आना शुरू हो गया है।

सूफी लोग अलग-अलग जगहों पर अपनी गद्दियां और आशियाने लगाते हैं। 18 अक्तूबर को छोटी रोशनी से जायरीनों का आना शुरू हो जाएगा। उर्स की रस्मों के अलावा कलियर में एक मेले का आयोजन भी होता है, लेकिन इस बार मेले पर पाबंदी है। बाहर से आने वालों के लिए होटल और दुकान लगाने की अनुमति नहीं है। खाने के होटल नहीं होने के कारण इस बार जायरीनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed