फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urban development Now BDO SDM will handle responsibility of bodies Dehradun Uttarakhand news

Dehradun News:अब निकायों की जिम्मेदारी संभालेंगे बीडीओ, एसडीएम,  शासन स्तर पर प्रस्ताव तैयार

Mon, 20 Feb 2023 10:23 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Feb 2023 10:23 AM IST
सार

सरकार का मानना है कि निकायों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शहरी स्थानीय निकायों में अधिशासी अधिकारी के पदों पर अनुसचिवीय संवर्ग से नियुक्ति होने के कारण कार्यों में दक्षता नहीं आ पा रही है। कार्यों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के लिए ही सरकार इन निकायों में खंड विकास अधिकारी, एसडीएम या अन्य सुयोग्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर जिम्मेदारी सौंपने जा रही है।

विज्ञापन
Urban development Now BDO SDM will handle responsibility of  bodies Dehradun Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार अब उत्तराखंड के शहरी निकायों की जिम्मेदारी एसडीएम, बीडीओ जैसे अधिकारियों को सौंपने जा रही है। शासन स्तर पर इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका आदेश होने की संभावना है। दरअसल, उत्तराखंड के शहरी निकायों में अधिकारियों की कमी की वजह से कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


हालात यह हैं कि कई निकायों में तो सफाई निरीक्षक ही अधिशासी अधिकारियों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में सरकार का मानना है कि निकायों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शहरी स्थानीय निकायों में अधिशासी अधिकारी के पदों पर अनुसचिवीय संवर्ग से नियुक्ति होने के कारण कार्यों में दक्षता नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


कार्यों के प्रभावी और त्वरित निस्तारण के लिए ही सरकार इन निकायों में खंड विकास अधिकारी, एसडीएम या अन्य सुयोग्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। शहरी विकास विभाग के स्तर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इस प्रस्ताव पर पिछले साल नवंबर में हुए चिंतन शिविर में भी चर्चा हुई थी, जिस पर सभी अधिकारियों ने एकसुर में सहमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है शहरी निकायों में रिक्त पदों की स्थिति

सृजित पद का नाम- कुल पद- रिक्त पदों की संख्या

नगर आयुक्त-मुख्य नगर अधिकारी- 04- 04

अपर नगर आयुक्त-अपर मुख्य नगर अधिकारी-04-04

उप नगर आयुक्त-उप नगर अधिकारी-12-12

सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी-1-25- 16

अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 -12- 11

अधिशासी अधिकारी श्रेणी-3 -26- 23

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत-42- 28

नए निकायों में भी भारी कमी

सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले करीब आठ नए निकायों का गठन किया था। इन निकायों में भी न तो अधिशासी अधिकारी हैं और न ही अन्य स्टाफ। हालात यह हैं कि अन्य निकायों से कुछ कर्मचारी भेजकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। नए निकायों में इस वजह से विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले एक हफ्ते बढ़ेगा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचने के आसार, हिमस्खलन की चेतावनी

यह होगा लाभ

शहरी विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहरी निकायों में एसडीएम या अन्य अधिकारियों को अधिशासी अधिकारी या नगर आयुक्त जैसे पदों की जिम्मेदारी मिलने के बाद निश्चित तौर पर लोगों तक सरकारी सुविधाएं ज्यादा आसानी से पहुंचेंगी। पीएम आवास योजना से लेकर तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिन पर वर्तमान में कार्यरत अधिकारी काम नहीं कर पा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed