फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urban Development Minister Premchand Aggarwal said- Police will be responsible if drugs are sold.

Dehradun News: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा- मादक पदार्थों की बिक्री होने पर पुलिस होगी जिम्मेदार

Thu, 04 Jul 2024 06:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister Premchand Aggarwal said- Police will be responsible if drugs are sold.
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। क्षेत्र की कानून व यातायात व्यवस्था, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, नगर में घूम रहे मनचलों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का सत्यापन, अतिक्रमण आदि विषयों को लेकर चर्चा की। कहा कि तीर्थनगरी में मादक पदार्थों की बिक्री होने पर पुलिस जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश हैं कि प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाया जाए लेकिन तीर्थनगरी होने के बावजूद यहां खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। उन्होंने शराब की होम डिलीवरी, बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट में शराब परोसने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा, आस्था पथ पर अश्लील हरकत होने की वजह से चलना मुश्किल हो गया है। यहां आए दिन नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों का जमघट देखने को मिलता है। आस्था पथ पर आए दिन लोग पालतू जानवर, मोटर साइकिल और साइकिल लेकर पहुंचते हैं। पुलिस यहां नियमित गश्त बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नगर क्षेत्र में यातायात की समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है। इसके लिए सड़क पर सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहन और अतिक्रमण पर कार्रवाई करें। सभी यूनियन के लोगों के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था में सुधार लाएं। गर्ल्स कॉलेजों के बाहर मनचलों पर नजर रखी जाए। वरिष्ठ नागरिकों की समस्या सुनने के लिए नियमित पुलिस अभियान चलाएं। जो वरिष्ठ नागरिक थाने में आने में असमर्थ हैं, उनके घर जाकर पुलिस समस्या जानें।
उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट, मुख्य बाजार, एम्स रोड आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया जाए। इससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान भी होगी और ऐसे लोगों में पुलिस का भय भी रहेगा।


इस अवसर पर एसपी देहात लोकजीत सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, रायवाला थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, एम्स चौकी प्रभारी बिनेश कुमार, श्यामपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार, आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed