फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lover left home after girlfriend marriage found after one year Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: प्रेमिका की शादी से दुखी होकर घर से भागा युवक, एक साल बाद परिजनों को इस हाल में मिला

Mon, 24 Jul 2023 11:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 24 Jul 2023 11:01 AM IST
सार

सुरेश क्षेत्र की ही एक युवती से प्यार करता था। लेकिन, पिछले साल युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। इसके बाद अचानक युवक घर से चला गया। परिजन उसका अब तक इंतजार कर रहे थे। इस बीच वे थाने आए और पूरी कहानी बताई।

विज्ञापन
Lover left home after girlfriend marriage found after one year Dehradun Uttarakhand news in hindi
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

युवती से बेइंतहा प्यार करने वाला युवक उसकी शादी के बाद घर से चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। अब पुलिस की मदद से वह गाजियाबाद से मिल गया। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


कहानी नेहरू कॉलोनी के रहने वाले सुरेश की है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया, सुरेश क्षेत्र की ही एक युवती से प्यार करता था। लेकिन, पिछले साल युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। इसके बाद अचानक युवक घर से चला गया।
विज्ञापन


परिजन उसका अब तक इंतजार कर रहे थे। इस बीच वे थाने आए और पूरी कहानी बताई। इस पर पुलिस ने युवती से संपर्क करने का प्रयास किया। पुलिस ने युवती की एक मित्र से उसका नंबर लिया और बात की। पता चला कि कुछ महीने पहले सुरेश ने उसे एक नंबर से कॉल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Cm Dhami Delhi Visit: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा

यह नंबर गाजियाबाद का निकला। पुलिस गाजियाबाद इस नंबर के मालिक के पास पहुंची तो पता चला कि टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने मोबाइल मांगकर कॉल की थी। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर टेंट हाउस से युवक को बरामद कर लिया। युवक बेहद कमजोर हो चुका था। परिजन भी उसे पहचान नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed