फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Dhami Delhi Visit discussed Uniform Civil Code UCC with Amit Shah Uttarakhand news in hindi

Cm Dhami Delhi Visit: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा

Mon, 24 Jul 2023 08:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Jul 2023 08:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास पर है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों के बीच यूसीसी को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही  राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन मांगा है।

विज्ञापन
Cm Dhami Delhi Visit discussed Uniform Civil Code UCC with Amit Shah Uttarakhand news in hindi
अमित शाह से मिले सीएम धामी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों के अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भी गहन चर्चा हुई।

विज्ञापन

चर्चा यह भी है कि राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन मांगा है। बताया जा रहा है कि सीएम के अलावा शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी मुलाकात की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आपदा प्रबंधन पर देहरादून में होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन, दुनिया के 100 देशों के प्रतिनिधि आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुलाकात के यही मायने टटोले जा रहे हैं कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने की दिशा में धामी सरकार अगला कदम जल्द उठा सकती है। बता दें कि विशेषज्ञ समिति किसी भी दिन सरकार को ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है। पहले 30 जून तक रिपोर्ट सौंपने की संभावना थी। फिर माना जा रहा था कि 15 जुलाई तक सरकार को रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद रिपोर्ट अटक गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed