फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar over lockdown at Dakpathar College

Dehradun News: डाकपत्थर कॉलेज में तालाबंदी पर हंगामा, भिड़े छात्र गुट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar over lockdown at Dakpathar College
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डाकपत्थर) में शनिवार को छात्र राजनीति पूरी तरह उफान पर रही। अपनी लंबित मांगों को लेकर एबीवीपी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मुख्य भवन के मेन गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। अचानक हुई इस तालाबंदी से कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं और शिक्षक व आम छात्र-छात्राएं बाहर ही फंसे रहे।
विज्ञापन

तालाबंदी का एनएसयूआई और आर्यन छात्र संगठन ने विरोध किया, जिससे कैंपस में भारी हंगामा खड़ा हो गया। दोनों गुटों के बीच जमकर नारेबाजी और तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच, विरोध कर रहे छात्रों ने वैकल्पिक गेट का ताला तोड़ दिया और जबरन कॉलेज परिसर में प्रवेश कर गए। टकराव और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस, प्राचार्य और शिक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन


एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर ने कॉलेज प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ताला तोड़कर अंदर घुसने वालों में कई बाहरी तत्व भी शामिल हैं। छात्रसंघ ने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र राजनीति की आड़ में आम विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। संगठन हमेशा छात्रों के हित में आवाज उठाता रहेगा। - अरशद अंसारी, छात्र नेता, एनएसयूआई


किसी भी गुट को तालाबंदी कर पढ़ाई का नुकसान करने का अधिकार नहीं है। भविष्य में भी कॉलेज में ऐसी किसी भी तालाबंदी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। - दजवीर सिंह राणा, छात्र नेता, आर्यन संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed