फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar in the election of Jal Sansthan Employees Union

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ में दो फाड़, चुनाव के दौरान जमकर हुआ हंगामा

Sun, 19 Sep 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the election of Jal Sansthan Employees Union
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ में दो फाड़ हो गए हैं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गुपचुप चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए जलकल भवन में जमकर हंगामा किया। बाद में खुद चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना था कि कोविड गाइडलाइन के मुताबिक कार्यसमिति के बहुमत के आधार पर चुनाव संपन्न कराए गए।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न होने थे। इसके लिए गढ़वाल व कुमांऊ मंडल से बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से गुपचुप तरीके से चुनाव संपन्न कर नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसको लेकर चुनाव स्थल राजपुर रोड स्थित जलकल भवन में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद आरोप लगाने वाले पक्ष ने सभा कर डीपी भद्री को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर चुनाव संपन्न कराए। इसमें संजय जोशी को प्रदेश अध्यक्ष, महेश राम और रामंचद्र सेमवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, लाल सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश बिंजोला को प्रदेश महामंत्री, रमेश चंद्र, धन सिंह नेगी को संयुक्त सचिव, मनोज सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल को संगठन मंत्री, केडी भट्ट, धन सिंह बिष्ट को कार्यालय सचिव, दीपक कुमार, संजय कुमार को प्रचार सचिव और संजय मल्होत्रा को मीडिया प्रभार चुना गया। साथ ही श्याम सिंह नेगी को देहरादून मंडल का अध्यक्ष कोमल सिंह बिष्ट और भगवान प्रसाद को उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत को महामंत्री निर्वाचित किया गया। आशीष तिवारी को कोषाध्यक्ष, मणिराम, भारत सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से गिरीश जोशी को अध्यक्ष, डीडी बलोनी को प्रदेश महामंत्री, हरेन्द्र रौथाण, सचिन शाह को उपाध्यक्ष, दलीप सिंह को कोषाध्यक्ष, दाता राम, रत्नेश को संयुक्त मंत्री, नरेंद्र राजपूत और राजकुमार सिंह संगठन मंत्री, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह प्रचार मंत्री, फतेह सिंह और रमाकांत को कार्यालय मंत्री चुना गया। प्रदेश महामंत्री डीडी बलोनी ने कहा कि कोविड गाइडलाइन के कारण कार्यसमिति के बहुमत के आधार पर चुनाव संपन्न कराए गए। गुपचुप चुनाव का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed