फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Religious conversion in house under guise of prayer meeting Dehradun Uttarakhand police

देहरादून: प्रार्थनासभा की आड़ में घर में किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, जमकर हंगामा, आरोपी को थाने लाई पुलिस

Mon, 21 Nov 2022 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Religious conversion in house under guise of prayer meeting Dehradun Uttarakhand police
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ईसी रोड स्थित मकान के बाहर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप था कि मकान में प्रार्थनासभा की आड़ में धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए एक व्यक्ति को चौकी ले आई। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


डालनवाला थाना क्षेत्र के ईसी रोड स्थित मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी। यहां पर कई लोगों को बुलाया गया था। काफी देर तक यहां एक धर्मगुरु ने प्रवचन दिए। इसके बाद वह सनातन धर्म के ऊपर टिप्पणी करने लगा। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत निकालेंगे भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा, पोस्टर किए जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने भी झगड़ना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर फोर्स को मौके पर भेजा गया। हंगामे को शांत कराने के बाद धर्मगुरु को चौकी लाया गया। एक व्यक्ति ने धर्मगुरु और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। मा.सि.रि.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed