फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harish Rawat will take out Bharat Jodo Haridwar jindabad Yatra Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत निकालेंगे भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा, पोस्टर किए जारी

Mon, 21 Nov 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रुड़की से उदलहेड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की जाएगी। 23 नवंबर यात्रा नसीरपुर से प्रारंभ होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजोलीजट, सिकंदरपुर, मुंडलाना से होकर लंढ़ौरा में संपन्न होगी।

विज्ञापन
Harish Rawat will take out Bharat Jodo Haridwar jindabad Yatra Uttarakhand news in hindi
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में 22 से 25 नवंबर तक हरिद्वार में भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के पोस्टर सहित रूट तय कर दिया गया है। इसमें 51 यात्री नियमित रूप से यात्रा के साथ चलेंगे, जबकि विधायक और संगठन से जुड़े लोग अलग-अलग दिन यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन

 
कांग्रेस मुख्यालय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रुड़की से उदलहेड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


जहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पहले दिन की यात्रा नसीरपुर में संपन्न होगी। 23 नवंबर यात्रा नसीरपुर से प्रारंभ होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजोलीजट, सिकंदरपुर, मुंडलाना से होकर लंढ़ौरा में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 नवंबर लंढ़ौरा से प्रारंभ होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहाल्की में संपन्न होगी। 25 नवंबर यात्रा अलीपुर से प्रारंभ होकर अलावलपुर, सुभाषगढ़, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ संपन्न होगी। यात्रा के दौरान नौ प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा। 

यात्रा में उठाए जाएंगे ये नौ मुद्दे
यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे व सहिष्णुता आधारित भारत का निर्माण, राष्ट्र भक्ति व राष्ट्रीय उत्थान की भावना का प्रचार-प्रसार, संसदीय लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनजागृति, महिलाओं के विरुद्ध अत्याचारों में लगातार वृद्धि व कानून व्यवस्था की स्थिति में भारी गिरावट, हरिद्वार में पंचायती चुनावों में धांधली, किसानों की मांग के अनुरूप गन्ने का खरीद मूल्य घोषित करवाना, हरिद्वार जनपद की ध्वस्त पड़ी हुई सड़कों का सुधारीकरण, कांग्रेस व लोकतांत्रिक विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: नई तकनीक नहीं अपनाई तो बंद होंगे ईंट भट्ठे,  उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed