{"_id":"631849007076560afc0085d5","slug":"upcl-recovered-126-crore-bill-from-government-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Bill: यूपीसीएल ने सरकारी विभागों से वसूला 126 करोड़ का बिल, वसूली का चलाया गया विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electricity Bill: यूपीसीएल ने सरकारी विभागों से वसूला 126 करोड़ का बिल, वसूली का चलाया गया विशेष अभियान
Wed, 07 Sep 2022 01:07 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:07 PM IST
सार
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु के निर्देशों के तहत 22 जुलाई से वसूली का विशेष अभियान चलाया गया था। यूपीसीएल एमडी ने बताया कि जल निगम व जल संस्था ने 46 करोड़ 98 लाख रुपये, सिंचाई विभाग से 25 करोड़, स्ट्रीट लाइट के 13 करोड़ 81 लाख, अन्य सरकारी विभागों से 40 करोड़ 49 लाख रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन
electricity bill new
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने प्रदेश के सरकारी विभागों से बिजली बिल के 126 करोड़ 27 लाख रुपये वसूल किए हैं। इसके लिए प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने विभागवार नोडल अधिकारी बनाकर वसूली का अभियान चलाया।
विज्ञापन
यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया कि जल निगम व जल संस्था ने 46 करोड़ 98 लाख रुपये, सिंचाई विभाग से 25 करोड़, स्ट्रीट लाइट के 13 करोड़ 81 लाख, अन्य सरकारी विभागों से 40 करोड़ 49 लाख रुपये वसूल किए गए। पिछले कई वर्षों से यह बिजली बिल बकाया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी भी स्ट्रीट लाइटों के 51 करोड़ 19 लाख रुपये, शिक्षा विभाग के 13 करोड़ 35 लाख और अन्य सरकारी विभागों के 61 करोड़ 52 लाख रुपये बकाया हैं। एमडी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु के निर्देशों के तहत 22 जुलाई से इस वसूली का विशेष अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी हो सकती है भगोड़ा घोषित, कई बार नोटिस भेजने पर भी नहीं हुईं हाजिर
फिलहाल बिजली खरीद से राहत
यूपीसीएल को फिलहाल महंगी बिजली खरीद से राहत मिली हुई है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक वर्तमान में अनुमानित मांग 48.94 मिलियन यूनिट चल रही है, जिसके सापेक्ष 48.87 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही है।