फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL preparing complaint management system for consumers Uttarakhand news in hindi

Dehradun: बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी का अब तत्काल हो सकेगा समाधान, UPCL तैयार कर रहा शिकायत प्रबंधन प्रणाली

Fri, 16 Dec 2022 11:37 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Dec 2022 11:37 AM IST
सार

बिजली कनेक्शन और बिलों में गड़बड़ी पर यूपीसीएल की समय सीमा तय की गई थी। आयोग ने निर्देश दिए थे कि आठ माह के भीतर उपभोक्ताओं के लिए यूपीसीएल को ऐसी प्रणाली विकसित करनी है, जिसमें उन्हें अपनी शिकायत की हर अपडेट एसएमएस, ई-मेल से मिलने के साथ ही देरी पर लगने वाला जुर्माना भी सीधे उपभोक्ता के खाते में पहुंच जाए। 

विज्ञापन
UPCL preparing complaint management system for consumers Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड में बिजली हुई महंगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, देरी पर जुर्माने की अदायगी के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) शिकायत प्रबंधन प्रणाली (कंप्लेन हैंडलिंग सिस्टम) विकसित कर रहा है। 31 जनवरी तक यह तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


बीते दो नवंबर को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित संशोधित विनियम जारी किए थे। इसके तहत बिजली कनेक्शन और बिलों में गड़बड़ी पर यूपीसीएल की समय सीमा तय की गई थी। आयोग ने निर्देश दिए थे कि आठ माह के भीतर उपभोक्ताओं के लिए यूपीसीएल को ऐसी प्रणाली विकसित करनी है, जिसमें उन्हें अपनी शिकायत की हर अपडेट एसएमएस, ई-मेल से मिलने के साथ ही देरी पर लगने वाला जुर्माना भी सीधे उपभोक्ता के खाते में पहुंच जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  उत्तराखंड में निवेशकों पर दर्ज नहीं होंगे मुकदमे, जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए लाइजन ऑफिसर देगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल को इसकी शिकायत प्रबंधन प्रणाली तैयार कर तीन माह के भीतर यानी 31 जनवरी से पहले नियामक आयोग के सामने पेश करनी है। इस मामले में यूपीसीएल के डायरेक्टर ऑपरेशन एमएल प्रसाद ने चीफ इंजीनियर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति इस ऑनलाइन सिस्टम को तैयार करने के लिए अपनी रिपोर्ट देगी। मामले में बृहस्पतिवार को यूपीसीएल के डायरेक्टर प्रोजेक्ट अजय कुमार अग्रवाल ने भी एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने जल्द सिस्टम विकसित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed