फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL employees honored for their excellent work during the disaster

Dehradun News: आपदा में उत्कृष्ट काम करने वाले यूपीसीएल कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Wed, 12 Nov 2025 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
UPCL employees honored for their excellent work during the disaster
27 कर्मचारियों को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में आपदा के दौरान उत्कृष्ट काम करने वाले 27 कर्मचारियों को ऊर्जा भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। हर कर्मचारी को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ ही सम्मान प्रतीक और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा, मानसून के दौरान प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में लगातार बारिश, भूस्खलन, सड़कों के कट जाने, पुलों के बह जाने एवं बिजली के पोल व ट्रांसफॉर्मरों के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई थी। लेकिन कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में दिन-रात काम करते हुए विद्युत आपूर्ति को कम समय में बहाल किया। सम्मान समारोह में निदेशक (परिचालन) एमआर आर्या,निदेशक (परियोजना) अजय अग्रवाल, निदेशक (वित्त) कमल शर्मा,अधिशासी निदेशक आरजे मलिक, मुख्य अभियंता वितरण गढ़वाल क्षेत्र बीएमएस परमार, मुख्य अभियंता नरेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य अभियंता मोहित जोशी, अधीक्षण अभियंता शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed