{"_id":"63785f8eeec0997d1c179a6b","slug":"upcl-electricity-bill-embezzlement-investigation-completed-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: यूपीसीएल बिजली बिल गबन की जांच पूरी, फाइल विधि विभाग के पास, मामले में चार अधिकारी हुए थे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: यूपीसीएल बिजली बिल गबन की जांच पूरी, फाइल विधि विभाग के पास, मामले में चार अधिकारी हुए थे निलंबित
Sat, 19 Nov 2022 10:30 AM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:30 AM IST
सार
13 लाख 40 हजार का गबन आने के बाद मामले में अधिशासी अभियंता (ईई) समेत चार लोगों को निलंबित कर मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन कार्यालय से अटैच किया गया था। पहले कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
बिजली बिल गबन
- फोटो : Istock
विस्तार
यूपीसीएल के ऊधमसिंह नगर के गदरपुर सब डिवीजन में सामने आए 13 लाख से ऊपर गबन के मामले की जांच पूरी हो गई है। यह जांच रिपोर्ट समिति ने एमडी अनिल कुमार को सौंप दी है। अब रिपोर्ट को विधि विभाग के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
अगस्त माह में गदरपुर सब डिवीजन में गबन का मामला सामने आया था। जब यहां यूपीसीएल ने सहायक लेखाधिकारी को भेजा तो यह मामला खुला था। लेखाधिकारी ने जांचा था कि जो भी बिल की राशि सालभर में जमा हुई है, वह कम है। जब इसकी उच्च स्तर पर जांच हुई तो पता चला था कि बड़े पैमाने पर बिजली बिलों का पैसा यूपीसीएल के खातों में जमा ही नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया 13 लाख 40 हजार का गबन आने के बाद मामले में अधिशासी अभियंता (ईई) समेत चार लोगों को निलंबित कर मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन कार्यालय से अटैच किया गया था। पहले कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया गया। इसके बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार को निलंबित किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड सहित अन्य हिमालयी राज्यों में लगेंगे सेंसर, ऑटोमेटेड अपडेट होगा भूकंप एप का नया वर्जन
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के निर्देशों मामले की जांच को एसई रुद्रपुर राजकुमार के नेतृत्व में जांच समिति का गठन किया गया था। इसके बाद पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की गई। जांच समिति ने मामले की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट यूपीसीएल एमडी को सौंप दी है। यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, जिसे विधि विभाग को भेजा गया है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।