फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up stop uttarakhand roadways buses

यूपी ने रोकी उत्तराखंड की दो दर्जन बसें, खलबली

Thu, 11 Sep 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 11 Sep 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
up stop uttarakhand roadways buses

यूपी और उत्तराखंड परिवहन निगम के बीच विवाद शुरू हो गया है। यूपी गई परिवहन निगम की नैनीताल रीजन की करीब पच्चीस बसों को रोक लिया है।

विज्ञापन


इसके बाद रोडवेज में खलबली मच गई। अधिकारियों के अनुसार विवाद सुलझाने का प्रयास उच्च स्तर पर चल रहा है। कई बार दोनों राज्य के परिवहन अधिकारियों के बीच वार्ता को चुकी है, इसके बाद भी यूपी और उत्तराखंड के बीच संचालन को लेकर स्पष्ट राय नहीं बन सकी है।

ऐसे में कुछ समय बाद दोनों के बीच बसों को रोकने, बंद करने के मामले हो जाते हैं। अब एक बार फिर परमिट को लेकर यूपी रोडवेज ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों को रोक लिया है। इसमें केवल नैनीताल रीजन की करीब 25 बसों को हापुड़, साहिबाबाद, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, मेरठ आदि जगहों पर रोक लिया गया।

विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों में गुस्सा

up stop uttarakhand roadways buses

बरेली में तो हल्द्वानी डिपो की बस को रोकने के साथ कंडक्टर से ई-टिकट की मशीन यूपी रोडवेज के कर्मियों ने जब्त कर ली है। बसों के रोके जाने से परिवहन निगम की सेवाओं पर असर भी पड़ा है। आरएम नैनीताल आरके यादव का कहना है कि जल्द मामला सुलझने की संभावना है।

बसों को रोके जाने पर सेवाओं पर असर पड़ा है। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों में भी इसको लेकर आक्रोश है। रोडवेज इंपलाइज यूनियन के प्रांतीय संयुक्त मंत्री आरएस नेगी कहते हैं कि हमारी बसों को बंद करने के साथ कर्मियों के साथ बदसलूकी की गई है। अगर जल्द विवाद नहीं सुलझा, तो यूनियन चुप नहीं बैठेगी।

कर्मियों में आक्रोश है, वह कोई भी सख्त कदम उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मामले को सुलझाने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग के अफसरों ने यूपी परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव से वार्ता की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed