{"_id":"081f9acce267ab409d0c143f9cf7dda5","slug":"up-minister-daughter-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी नहीं मिली मंत्री की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी नहीं मिली मंत्री की बेटी
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 18 May 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में फूलचट्टी के पास गंगा में डूबी यूपी के मंत्री की बेटी अदीबा का आठवें दिन भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
छात्रा की तलाश में खोजी अभियान के साथ पुलिस और आर्मी बैराज जलाशय में रेस्क्यू कर रही है। बीते रविवार को दोस्तों के साथ कैंपिंग के लिए फूलचट्टी आई यूपी के श्रम मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी अदीबा फोटो खिंचवाने के दौरान गंगा में डूब गई थी।
आर्मी एडवेंचर विंग, स्कूबा डायवर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, उत्तराखंड जल पुलिस और प्रशिक्षण प्राप्त गोताखोर रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। खोजी दल ने फूलचट्टी से लेकर बैराज तक करीब 15 किलोमीटर दायरे में नदी की खाक छान ली।
विज्ञापन
नदी तटों पर भी सघन खोजबीन की गई, पर छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका। खोजी दल ने रविवार को भी मोटर बोट, राफ्ट के जरिए तलाशी की। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया देर शाम तक छात्रा का पता नहीं चलने पर अभियान बंद कर दिया गया। बताया कि खोजबीन सोमवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
मंत्री को सांत्वना देने पहुंच रहे लोग
बेटी अदीबा के गंगा में डूबने के बाद से मंत्री शाहिद मंजूर तीर्थनगरी में डेरा डाले हैं। तब से अब तक उत्तर प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि उन्हें सांत्वना देने यहां पहुंच चुके हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल और पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने भी उन्हें ढांढस बंधाया। रविवार को भी बैराज स्थित गेस्ट हाउस में मंत्री को मिलने वालों का तांता लगा रहा।