अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद जल्द देवभूमि आएंगी प्रियंका गांधी, राहुल भी होंगे साथ, पीछे है ये वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होती जमीन के बीच आने वाले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड आना तय है, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा का भी यहां का कार्यक्रम लग सकता है।
प्रियंका के राष्ट्रीय महासचिव बनने के तुरंत बाद ही उत्तराखंड कांग्रेस ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में हाईकमान को प्रस्ताव दिया जाएगा।
उत्तराखंड में लोकसभा की सीटें भले ही महज पांच हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस का हाईकमान उत्तराखंड को शुरू से तवज्जो देता रहा है। पिछले कुछ सालों में भाजपा ने तो उत्तराखंड पर ज्यादा ही ध्यान केंद्रित किया है।
अमित शाह कई बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कई बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। एक बार फिर शाह का फरवरी में उत्तराखंड का दौरा तय हो चुका है। देर-सबेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
इसे देखते हुए कांग्रेस भी पलटवार के लिए कसरत करता रहा है। इन स्थितियों के बीच कांग्रेस सूत्रों के अनुसार फरवरी में राहुल गांधी के उत्तराखंड में कार्यक्रम की रूपरेखा काफी आगे बढ़ चुकी है।
प्रियंका गांधी के उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए भी विचार
उम्मीद हैं कि हाईकमान इसकी अनुमति देगा। प्रभारी के अनुसार भले ही उत्तराखंड अब उत्तर प्रदेश का हिस्सा नहीं है। मगर एक जमाने में दोनों एक ही रहे हैं। इसलिए प्रियंका का उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड पर भी ध्यान रहेगा।