फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up become kind to uttarakhand

तेरह साल पुराने विवाद में उत्तराखंड पर मेहरबान हुई यूपी

Wed, 08 Jan 2014 12:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jan 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
up become kind to uttarakhand

तेरह साल पुराने सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के विवाद में उत्तराखंड को काफी हद तक सफलता मिली।

विज्ञापन


पढ़ें, बच्ची को कपड़े बदलते देख 'बाप' ने पार की सारी हदें...

यूपी ने उत्तराखंड को 41 नहरों का मालिकाना हक सौंपते हुए ट्रासफर कर दी है। और उत्तराखंड ने भी आठ नहरों को यूपी के हवाले कर दिया है। उत्तराखंड को अब सालाना ढाई करोड़ रुपए के राजस्व का भी फायदा होगा जो कि अभी तक यूपी वसूलता था।
विज्ञापन


पढ़ें, 'आप' के हुए पांडे जी
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित गंगा मैनेजमेंट बोर्ड की केंद्रीय सचिव की अध्यक्षता में आयोजित दोनों प्रदेशों के अफसरों की बैठक की जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दी।


पढ़ें, केदारनाथ में टूटी सालों से चल रही 'परंपरा'

उन्होंने कहा कि बैठक में तय हुआ कि ऐसी नहरें जिन पर यूपी का नियंत्रण हैं लेकिन जिनका हैड और टेल दोनों उत्तराखंड में हैं, उन्हें उत्तराखंड को सौंप दिया जाए और यूपी में कुछ नहरें जिनका हैड और टेल यूपी में ही हैं उन्हें भी ट्रांसफर कर दिया जाए।

पढ़ें, बुलंदियों के फलक पर छाई हैं ये बेटियां

दोनों प्रदेशों के अफसरों की सहमति बनी और इस बाबत अधिसूचना जारी हो गई। इस तरह से यूपी ने उत्तराखंड को 41 और उत्तराखंड ने यूपी को 8 नहरें ट्रांसफर कर दी हैं।

खास बातें
- हरिद्वार की 28 नहरें जिनकी लंबाई 128 किमी. है, यूएसनगर में 13 नहरें जिनकी लंबाई 66 किमी. हैं, यूपी ने उत्तराखंड को सौंपी है।
- यूपी की आठ नहरें जिनकी लंबाई 28.45 किमी. हैं और जो अभी तक उत्तराखंड के कब्जे में थी, उन्हें यूपी को ट्रांसफर कर दिया गया।

यह निर्णय लागू हो चुका है, 41 नहरों का किसानों से मिलने वाला राजस्व भी अभी तक यूपी को जाता था। लेकिन अब वह उत्तराखंड के खजाने में आएगा। इसके बाद अब शेष परिसंपत्तियों को लेकर एक्सरसाइज शुरू होगी।
- अजय प्रद्योत, सचिव सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed