पूर्व CM की फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की फेसबुक वॉल पर किसी ने आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट कर दिए।
बताया जा रहा है कि यह सिलसिला छह माह से जारी था, लेकिन एक सप्ताह से आरोपी शख्स बेहद अभद्र भाषा लिखने लगा था।
आखिर सांसद के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) की ओर से मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सांसद के ओएसडी अजय सिंह बिष्ट ने मंगलवार को कैंट कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी करीब चार माह से निशंक की फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था।
हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ
बताया कि आरोपी का नंबर तलाश कर बातचीत की गई तो उसने गलती मानते हुए सांसद से माफी मांग ली थी। इस पर सांसद ने कार्रवाई नहीं की। लेकिन एक सप्ताह से आरोपी फिर निशंक की फेसबुक वॉल पर पोस्ट करने लगा है।
इस बार वह बेहद फूहड़ स्टेटस पोस्ट कर रहा है। बिष्ट ने कैंट पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है।
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सांसद के फेसबुक वॉल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कानून का कोई डर नहीं है। एक पोस्ट में उसने खुली चुनौती देते हुए लिखा है कि हिम्मत है तो पकड़कर दिखाओ। पुलिस को आशंका है कि आरोपी फर्जी आईडी के जरिये यह सब कर रहा है।