फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-5.0 in Uttarakhand: schools will be open from 2nd November, prayer meetings and sports Stop

Unlock-5.0 in Uttarakhand: दो नवंबर से खुलेंगे स्कूल, प्रार्थना सभाओं और खेलकूद पर रोक

Fri, 16 Oct 2020 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Oct 2020 11:48 PM IST
सार

  • शिक्षा सचिव ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
  • 10वीं और 12वीं की कक्षाएं दो नवंबर से होंगी शुरू

विज्ञापन
Unlock-5.0 in Uttarakhand: schools will be open from 2nd November,  prayer meetings and sports Stop
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए दो नवंबर से स्कूल खुलने जा रहे हैं। लेकिन स्कूलों में न प्रार्थना सभाएं होंगी न खेलकूद होंगे। सचिवालय में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों के संबंध में जल्द ही गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। डे और बोर्डिंग स्कूलों के लिए इसमें अलग-अलग दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। बच्चों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: एचएनबी मेडिकल कॉलेज: शनिवार से होगी पैरामेडिकल और नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्थान पर बच्चे बैठेंगे, वहां दरवाजे और खिड़कियों को खुला रखा जाएगा। सभी बच्चे और शिक्षक मास्क पहनकर आएंगे। अभिभावकों की अनुमति से ही बच्चे स्कूल आएंगे। जो बच्चे स्कूल नहीं आ पाएंगे, उनके लिए ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी।

 शिक्षा सचिव ने कहा कि स्कूलों में थर्मामीटर से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके अलावा पंपलेट, पोस्टर आदि के जरिये उन्हें कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

स्कूल बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए

स्कूल बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। जिस बस में बच्चे बैठकर आएंगे उसमें पर्दे खुले रहेंगे। यदि किसी स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक है तो वहां शिफ्ट के अनुसार बच्चों को पढ़ाया जाएगा। बच्चे अपने टिफन औक कॉपी-किताब आदि शेयर नहीं करेंगे।

इसके अलावा बिना अनुमति के पुस्तक विक्रेता या अन्य स्कूल में नहीं आ सकेंगे। शिक्षा सचिव ने कहा कि जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में स्कूलों की निगरानी के लिए समिति गठित की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

बैठक में शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, निदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारी ,संयुक्त निदेशक भूपेंद्र नेगी, अपर निदेशक वीएस रावत, असिस्टेंट कमिश्नर सीबीएसई रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed