फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB Medical University: Nursing-paramedical Entrance Exam 2020 Will Held On 17th October

एचएनबी मेडिकल कॉलेज: शनिवार से होगी पैरामेडिकल और नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 

Fri, 16 Oct 2020 06:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Oct 2020 06:36 PM IST
सार

  • मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को बनाया गया है प्रवेश परीक्षा केंद्र
  • इस शिक्षण सत्र से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में शुरू हो रहा पैरामेडिकल कोर्स

विज्ञापन
HNB Medical University: Nursing-paramedical Entrance Exam 2020 Will Held On 17th October
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में शनिवार से एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि की ओर से आयोजित नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में लगभग 1100 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि शनिवार सुबह की पाली में बीएससी नर्सिंग और शाम की पाली में एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं में 250-250 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 18 की सुबह पोस्ट बीएससी नर्सिंग परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन


इस परीक्षा को लगभग 450 अभ्यर्थी देेंगे। जबकि शाम की पाली में पैरामेडिकल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 150 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पहली बार सत्र 2020-21 से पैरामेडिकल कोर्स शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बीओटी (बैचलर इन ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी), बीएमएलटी (बैचलर इन मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी) और बीएमआरआईटी (बैचलर इन मेडिकल रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी) में 30-30 सीट की संचालित करने की अनुमति मिली है।  प्रवेश परीक्षा के जरिए युवाओं के पास सरकारी मेडिकल कॉलेज में किफायती शुल्क पर पैरामेडिकल कोर्स करने का सुनहरा मौका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed