फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-5.0 in Uttarakhand Schools Reopening Latest Update: Classes will run in double Shift if students Numbers High

Unlock 5.0 In Uttarakhand: दो नवंबर से खुलेंगे स्कूल, अधिक छात्र आए तो दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं

Sun, 25 Oct 2020 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Oct 2020 10:15 AM IST
सार

  • एसओपी जारी : प्रदेश में दो नवंबर से शुरू होंगी 10वीं व 12वीं की कक्षाएं

विज्ञापन
Unlock-5.0 in Uttarakhand Schools Reopening Latest Update: Classes will run in double Shift if students Numbers High
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में दो नवंबर से 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खुल रहे हैं। शासन ने इसके लिए एसओपी जारी कर दी है। कहा गया है कि अगर अधिक छात्र आए तो स्कूल दो पालियों में चलाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


एसओपी में कहा गया है कि स्कूलों में छात्रों के लिए छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाए। जो छात्र स्कूल नहीं आएंगे उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। दो शिफ्टों में स्कूल चलाने की स्थिति में पहली शिफ्ट में 10वीं और दूसरी में 12वीं के छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Unlock-5.0 in Uttarakhand: दो नवंबर से खुलेंगे स्कूल, प्रार्थना सभाओं और खेलकूद पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


एक क्लास में अधिकतम 50 प्रतिशत छात्र ही बैठेंगे। जबकि शेष को अगले दिन बुलाया जाएगा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि स्कूल खुलने से पहले उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाए, हर पाली के बाद यह किया जाए।

स्कूलों में सैनिटाइज, हैंडवॉश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि किसी छात्र, शिक्षक व कर्मचारी में खांसी जुखाम या बुखार के लक्षण हैं तो उन्हें प्राथमिक उपचार दे घर भेज दिया जाए।

ये भी रहेगी व्यवस्था
- आधी क्षमता के साथ चलेंगे स्कूल वाहन।
- खेलकूद और मनोरंजन संबंधी गतिविधियां नहीं होंगी। प्रार्थना क्लास रूम में ही की जाएगी।
- स्कूल वाहनों को नियमित रूप से कम से कम दो बार सैनिटाइज किया जाएगा।

प्राइवेट स्कूलों को दिलाना होगा बच्चों की सुरक्षा का भरोसा

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोले जाने की एसओपी जारी होने के बाद स्कूल तैयारी में जुट गए हैं। प्रिंसिपल ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (पीपीएसए) आज इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बैठक करने जा रहा है। दूसरी ओर अभिभावक अभी बच्चों को भेजने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है।

शहर के प्रमुख स्कूलों में शुमार दून इंटरनेशनल के 75 से 80 फीसदी अभिभावक अभी भी बच्चों को भेजने से इंकार कर रहे हैं। वहीं, अन्य अभिभावकों का मानना है कि  स्कूलों को अब अभिभावकों और बच्चों का विश्वास जीतना होगा ताकि वह कोविड-19 के खतरे के बावजूद स्कूल आने के लिए तैयार हों।

प्राइवेट स्कूलों को खोले जाने को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। अब सरकार साफ कर चुकी है कि कम से कम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे। सरकार ने एसओपी जारी कर प्राइवेट स्कूलों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है।

ताकि वो बाद में अपना पल्ला ना झाड़ सकें। बच्चों की सुरक्षा के दावे भी किए जा रहे हैं लेकिन बहुत से अभिभावक अब भी सरकार के इन दावों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। ना ही उन्हें स्कूलों पर भरोसा है कि वह बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सुरक्षा उपाय करेंगे। यही कारण है कि वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed