फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-5.0 in Uttarakhand College Reopening Latest Update: College Reopening date will decide in cabinet Meeting

उत्तराखंड: अगले महीने से खुलेंगे कॉलेज, कैबिनेट में तय होगी खोले जाने की तिथि

Wed, 28 Oct 2020 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Oct 2020 11:18 PM IST
सार

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
Unlock-5.0 in Uttarakhand College Reopening Latest Update: College Reopening date will decide in cabinet Meeting
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के महाविद्यालय अगले महीने से खुलेंगे। इनके खुलने की तिथि कैबिनेट की बैठक में तय होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गई ।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि कॉलेज खुलने पर शुरुआत में पहले सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को बुलाया जाएगा। जबकि सर्दियों की छुट्टियों के बाद अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए भी कॉलेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन



बैठक में माध्यमिक स्कूलों को लेकर जारी एसओपी का भी संज्ञान लिया गया। बैठक में बताया गया कि कॉलेज खोले जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर इसे आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा डॉ. आनंद वर्धन, माध्यमिक शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनोद रतूड़ी, पंकज पांडे, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ कुमकुम रौतेला आदि मौजूद रहे।

अशासकीय स्कूलों के सैनिटाइजेशन के लिए नहीं मिला बजट : परिषद

उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सुयाल व महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने कहा कि दो नवंबर से दसवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं।

लेकिन प्रदेश के अशासकीय स्कूलों को सैनिटाइजेशन के लिए सरकार की ओर से कोई बजट नहीं मिला। इससे इन स्कूलों के प्रिंसिपल एवं शिक्षक निराशा है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का पिछले दो महीने से वेतन भी रुका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed