फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-5.0: 76 Small contracted buses will run on local routes of Uttarakhand from today

Unlock -5.0: उत्तराखंड के स्थानीय मार्गों पर आज से चलेंगी 76 छोटी अनुबंधित बसें 

Thu, 29 Oct 2020 02:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Oct 2020 02:25 AM IST
सार

  • निगम मुख्यालय की ओर से जारी किया गया निर्देश

विज्ञापन
Unlock-5.0: 76 Small contracted buses will run on local routes of Uttarakhand from today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली को छोड़कर अन्य सभी पड़ोसी राज्यों में बस सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। अब राज्य के अंदर स्थानीय मार्गों पर भी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में स्थानीय मार्गों पर 76 छोटी अनुबंधित बसें चलेंगी। निगम मुख्यालय की ओर से इस संबंध में संबंधित डिपो के सहायक महाप्रबंधक को निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जेएनएनयूआरएम डिपो देहरादून, ऋषिकेश डिपो, हरिद्वार डिपो, जेएनएनयूआरएम हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और रामनगर डिपो में छोटी अनुबंधित बस सेवा शुरू की जाए। 

विज्ञापन

इन मार्गों पर चलेंगी बसें

देहरादून डिपो में देहरादून-ऋषिकेश, देहरादून-हरिद्वार और देहरादून-रुड़की मार्गों पर 10-10 बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा ऋषिकेश डिपो में ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर छह, हरिद्वार डिपो में हरिद्वार-सहारनपुर मार्ग पर चार, हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर एक बस सेवा शुरू की जा रही है । 

जेएनएनयूआरएम हरिद्वार में हरिद्वार-लक्सर-देहरादून मार्ग पर 15, रुद्रपुर डिपो में रुद्रपुर-टनकपुर-काशीपुर मार्ग पर सात, रुद्रपुर-हल्द्वानी-काशीपुर मार्ग में 10, हल्द्वानी डिपो में हल्द्वानी-चोरगलिया-टनकपुर मार्ग पर दो और रामनगर डिपो में रामनगर-हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर एक बस शुरू की जा रही है। 

निगम मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बसों का संचालन कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। बसों को भेजने से पहले प्रत्येक बस को सैनिटाइज किया जाएगा। 

इसके अलावा चालक, परिचालक की ओर से यात्रियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा। महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। कोशिश की जाएगी कि दिवाली पर सभी रूटों पर बसें शुरू हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed