{"_id":"5ef4550c8ebc3e42db6b0497","slug":"unlock-1-in-uttarakhand-devasthanam-board-took-decision-on-char-dham-yatra-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2020 : 30 जून के बाद यात्रा पर जल्द निर्णय लेगा देवस्थानम बोर्ड, बैठक में होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2020 : 30 जून के बाद यात्रा पर जल्द निर्णय लेगा देवस्थानम बोर्ड, बैठक में होगा फैसला
Thu, 25 Jun 2020 01:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
चार धाम यात्रा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा को 30 जून के बाद संचालित करने के लिए देवस्थानम बोर्ड जल्द निर्णय लेगा। 27 या 28 जून को एक बार सभी की राय लेकर उच्च स्तर पर बैठक कर बोर्ड चारधाम यात्रा पर फैसला ले सकता है। हालांकि मानसून सीजन शुरू होने से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में स्थानीय लोगों को सीमित संख्या में दर्शन करने की अनुमति दी है। यह व्यवस्था 30 जून तक की गई है। इसके बाद चारधाम यात्रा को किस स्तर पर शुरू किया जा सकता है, जल्द ही बोर्ड इस पर फैसला लेगा। 27 या 28 जून को बोर्ड की उच्च स्तर पर बैठक होगी।
विज्ञापन
इससे पहले बोर्ड की ओर से चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिला प्रशासन के साथ ही तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों की राय ली जाएगी। बता दें कि प्रदेश में मानसून ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू होने की संभावना कम है।
विज्ञापन
बारिश और मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाएगा। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन का कहना है कि 30 जून के बाद चारधाम यात्रा को किस तरह से संचालित करना है। इसके लिए शीघ्र ही उच्च स्तर पर बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा।