फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   University Grants Commission will change payment system for universities

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए बदला यह सिस्टम

Thu, 09 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
University Grants Commission will change payment system for universities
- फोटो : demo pic

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने केंद्र सरकार के अभ‌ियान को ध्यान में रखते हुए सभी व‌िश्‍वव‌िद्यालयों के ल‌िए कार्यप्रणाली में एक नया बदलाव क‌िया है। 

विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं केंद्र सरकार के कैशलेस अभ‌ियान की। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सरकार के कैशलेस अभियान के तहत सभी संस्थानों को कैशलेस पेमेंट का निर्देश जारी किया है। इसके तहत अगर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) से जुड़ा कोई भी पेमेंट करना होगा तो वह चेक, एनईएफटी या आरटीजीएस के माध्यम से ही किया जा सकता है।
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव डॉ. जसपाल एस संधू की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि केंद्र सरकार ने कैशलेस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जो आदेश जारी किए हैं उसके तहत अब सभी विवि और यूजीसी से जुड़े ऑटोनोमस कॉलेजों का पूरा पेमेंट केवल कैशलेस होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएचआरडी में भी अगर कोई फीस भरनी होगी तो वह भी कैशलेस ही भरी जा सकती है। यूजीसी या एमएचआरडी में किसी भी तरह का कैश स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विवि को भी अपने परिसर में सभी तरह की पेमेंट कैशलेस करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि विवि तेजी से यूजीसी और केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत कैशलेस मोड की ओर कदम बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed