फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unique way to grab money by fraud

रुपए हड़पने के लिए ये अनोखे तरीके अपनाते हैं ठग

Sat, 30 Nov 2013 01:24 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Nov 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
unique way to grab money by fraud

राजधानी में चारों ओर फ्रॉड ने अपना जाल बिछाए रखा है। कोई किसी को फर्जी बीमा ऑफर देकर चूना लगा रहा है तो कोई किसी को दो साल में रकम दोगुना करने का लालच देकर।

विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती
विज्ञापन


आम आदमी परेशान है। हद तो यह है कि मोबाइल फोन पर आने वाली एक छोटी सी कॉल भी उसकी जेब को बड़ा दर्द दे रही है। कॉल की बात करें तो विडंबना यह कि इस संबंध में कोई शिकायत भी आपका दुख दूर नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यूं फैला है फर्जीवाड़े का जाल

कॉल पर फ्रॉड
रजत के फोन पर पिछले कुछ दिन से +90 कंट्री कोड से एक फोन आ रहा था। शुरू के दो दिन रजत ने मिस्ड कॉल पाकर वापस कॉल कर दी। फोन पर एक लड़की दुख भरी व्यथा सुना रही थी।

आवाज सुनकर ही रजत को पता चल गया कि कॉल रिकॉर्डेड है। जब तक फोन रखा गया, तब तक उनके 145 रुपए साफ हो चुके थे। रजत ने इस नंबर की छान-बीन की तो पता चला कि कंट्री कोड टर्की का था।

पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत

इस तरह के फोन से शहर भर में लोग परेशान हैं। आम आदमी तो छोड़िए, खुद डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा को भी इस तरह की काल आ रही हैं। अब वह इन्हें अनदेखा कर रहे हैं।

नेट पर फर्जीवाड़ा
स्पीक एशिया की तर्ज पर ऑन लाइन सर्वे कंपनियों का जाल इंटरनेट पर फैला हुआ है। जॉब एट होम, सर्वे वर्ल्ड जैसी यह कंपनियां पहले ऑन लाइन काम के बहाने एक फॉर्म भरने को कहती हैं।

इसके बाद राशि एक निर्धारित पते पर ऑन लाइन जमा करने के लिए कहती हैं। विदेशी होने के नाते इंश्योरेंस रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरडीए), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जैसी एजेंसियों के पास भी इनकी कोई डिटेल नहीं होती। लोग बड़ी संख्या में ऐसी कंपनियों के जाल में फंस रहे हैं।

बीमा ऑफर्स भी फर्जी
अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी कराने के लिए फोन पर कोई कॉल आती है तो एकदम से एजेंट को अपनी सारी जानकारी फोन पर मत दें, न ही इस तरह के किसी एजेंट को अपने घर का रास्ता दिखाएं।

बीमे से जुड़े कई आकर्षक ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। इंश्योरेंस रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरडीए) की तरफ से इस संबंध में वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है।


इसमें साफ किया गया है कि किसी भी तरह के भ्रामक ऑफर के जाल में न फंसे। इससे पहले स्थानीय कार्यालय में जाकर सचाई जान लें।

बैंक के फर्जी लेटर
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में नौकरी दिलाने से जुड़े कई फर्जी एजेंट सक्रिय हैं। वह फ्राड अपॉइंटमेंट लेटर के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। इस तरह के ऑफर्स से होशियार रहने के लिए स्वयं एसबीआई ने अपने वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है।

इसमें साफ किया गया है कि बैंक में कोई भी नियुक्ति एक बोर्ड के जरिए की जाती है। सीधे अपाइंटमेंट लेटर नहीं मुहैया कराए जाते। इससे पहले आरबीआई भी भ्रामक फंड ऑफर्स को लेकर ग्राहकों को सचेत कर चुका है।

ज्यादातर कॉल इस्लामिक देशों से
+91 को छोड़ दूसरे कंट्री कोड़ से आने वाली कॉल न उठाएं। इन्हें अनदेखा करना ही बेहतर है। इस तरह की ज्यादातर कॉल्स इस्लामिक देशों से आ रही हैं। उनके खिलाफ कुछ किया भी नहीं जा सकता।
- अमित सिन्हा, डीआईजी गढ़वाल रेंज

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed