फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unique initiative in Nepal Puratchi to stop child marriage

बाल विवाह रोकने के लिए नेपाल के पुरचूड़ी में शुरू हुई अनूठी पहल, जानकर करेंगे सलाम

Wed, 15 May 2019 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजेश पंगरिया, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
राजेश पंगरिया, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 May 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Unique initiative in Nepal Puratchi to stop child marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com

पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले के पुरचूड़ी नगर पालिका ने बाल विवाह रोकने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत यहां के 10 गांवों के एक हजार मकानों में हरे रंग के झंडे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


झंडों में बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में लिखा गया है और बेटी का विवाह 20 वर्ष से कम आयु में न करने की अपील की गई है। नेपाल में आज भी बाल विवाह का प्रचलन जोरों पर है। धारणा है कि कम उम्र में विवाह करने से पुण्य मिलता है।

विज्ञापन

जागरूकता की कमी

जागरूकता की कमी, धार्मिक अंधविश्वास के चलते कम उम्र में विवाह कर दिए जाते हैं। 2013 में एक एनजीओ ने बालिका दुल्हन नहीं बनती, नारे के साथ नेपाल के छह जिलों में बाल विवाह के बारे में सर्वे किया।

सर्वे में 49.4 प्रतिशत बेटियों का विवाह 17 वर्ष से कम आयु में होना पाया गया। बाल विवाह के सबसे अधिक मामले बैतड़ी में सामने आए। इसी को देखते हुए बैतड़ी की पुरचूड़ी नगरपालिका ने जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। पालिका वार्ड संख्या चार भटना गांव में लड़की अभी विवाह योग्य नहीं नारे के झंडे लगाए गए हैं। 

10 गांवों के एक हजार मकानों का सर्वे किया गया

बाल विवाह की रोकथाम के लिए 20 वर्ष से कम आयु के 10 गांवों के एक हजार मकानों का सर्वे किया जा चुका है। गांव पालिका प्रमुखों को झंडे पहुंचा दिए गए हैं। बाल विवाह मुक्त नगरपालिका की शाखा अधिकृत शांती ने बताया कि किशोरी समूह बनाकर तीन दिन की ट्रेनिंग दी गई है। पालिका उपप्रमुख जानकी बम ने बताया इसके लिए सभी गांवों के अभिभावकों और लड़कियों को जानकारी दी जा रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघीय जनसंख्या के जिला अधिकृत गणेश शाही ने बताया झंडा लगाने के साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाली हानि, कानूनी प्रावधान और सजा के बारे में भी बताया गया है। वार्ड नंबर एक सभासद गणेश बहादुर चंद ने बताया गांव की 16 से 19 वर्ष आयु की बालिकाओं के घरों  पर लगाने के लिए 100 झंडे नगर पालिका से आ चुके हैं।

(नोटः अधिक जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स में हमें लिखें...)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed