फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union ministers will visit Uttarakhand to take care of schemes of their ministries in vibrant villages

वाइब्रेंट विलेज: मंत्रालयों की योजनाओं की सुध लेने बारी-बारी से उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय मंत्री, विकास पर जोर

Wed, 21 May 2025 08:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 May 2025 08:57 AM IST
सार

अपने मंत्रालयों की योजनाओं की सुध लेने बारी-बारी से केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड आएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में गुंजी का दौरा किया। केंद्र सरकार का सरहद के गांवों के विकास पर खासा जोर है।

विज्ञापन
Union ministers will visit Uttarakhand to take care of  schemes of their ministries in vibrant villages
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : x/delhibjp

विस्तार

उत्तराखंड के सरहद के गांवों के विकास पर केंद्र सरकार का खास फोकस है। इसके लिए बनाई गई वाइब्रेंट विलेज योजना पर और तेजी से काम होता नजर आएगा। इसे गति देने और इसकी प्रगति परखने के लिए केंद्रीय मंत्री बारी-बारी से उत्तराखंड आएंगे।

विज्ञापन

हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गुंजी वाइब्रेंट विलेज का दौरा किया। नड्डा के साथ दौरा करके लौटे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के मुताबिक, वाइब्रेंट विलेज योजना का सीमांत गांवों में जबरदस्त सकारात्मक प्रभाव है।

विज्ञापन


इन गांवों में पर्यटन और तीर्थांटन से जुड़ी योजनाओं का असर दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से वाइब्रेंट विलेज में स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार, सड़क, पेयजल, खेती, उद्यानिकी, स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: बारिश का यलो अलर्ट...गुप्तकाशी से केदारनाथ तक बरती जा रही सतर्कता, यात्रियों की हो रही मॉनिटरिंग

वाइब्रेंट गांवों का विकास पीएम की सर्वोच्च प्राथमिकता में

वाइब्रेंट गांवों का विकास पीएम की सर्वोच्च प्राथमिकता में यही वजह है कि केंद्र सरकार के मंत्री इन गांवों का दौरा कर रहे हैं। भट्ट के मुताबिक, इन योजनाओं पर समयबद्ध कार्य के लिए केंद्रीय मंत्रियों का वाइब्रेंट गांवों में आने का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेंगे और भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद के जरिये उनकी आवश्यकता के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed