फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister uma bharti order for raiwala include in swachata mission project

उत्तराखंड: स्वच्छता मिशन के पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल हुआ रायवाला , केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 17 Sep 2018 07:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला Updated Mon, 17 Sep 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
Union Minister uma bharti order for raiwala include in swachata mission project
uma bharti

स्वच्छता सभा के तहत केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रायवाला क्षेत्र को भारत सरकार की स्वच्छता मिशन के तहत पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। रविवार शाम को रायवाला रेलवे स्टेशन में आयोजित स्वच्छता सभा में शामिल केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि स्वच्छता मिशन की बैठक में प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे नमामि गंगे और स्वच्छता अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर है। शौचालय निर्माण कर राज्य के सभी गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।  

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में कूड़े की स्थिति पर चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री ने उपजिलाधिकारी हर गिरि को ग्रामीण क्षेत्र रायवाला को स्वच्छता मिशन के तहत भारत सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। सचिव भारत सरकार रामेश्वरन अय्यर ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में देश के 20 करोड़ लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी विचार रखे। इसके बाद सामुहिक रूप से रेलवे स्टेशन पर झाडू़ लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में निदेशक स्वच्छता एवं नमामि गंगे डॉ. राघव लंगर, परियोजना प्रबंधक स्वजल प्रमोद पांडेय, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय, भाजपा हरिद्वार जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य रायवाला अनीता कंडवाल, राजेंद्र प्रसाद तिवाड़ी, राजेश जुगलाण, गणेश रावत, दीवान सिंह चौहान, सतपाल सैनी,  ग्राम प्रधान शोभा रावत, सरिता रतूड़ी, शिवानी भट्ट, बीना बंगवाल, कमलेश भंडारी, दीपा चमोली, विमला नैथानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता काम नहीं सभ्यता व संस्कार है : स्वामी चिदानंद

Union Minister uma bharti order for raiwala include in swachata mission project
uma bharti

केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती और स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की। इस मौके पर आश्रमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने कहा कि देश की तरक्की के साथ ही जनमानस को स्वच्छता को लेकर भी जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक काम नहीं बल्कि सभ्यता व संस्कार है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में व्याप्त 40 प्रतिशत बीमारियां स्वच्छता के अभाव के कारण होती हैं।

इस दौरान उन्होंने ठोस और तरल अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन, स्वच्छता के स्तरों में वृद्धि, भारत को खुले में शौच से मुक्त करने, गंगा समेत विभिन्न नदियों में गिरते नालों का प्रबंधन, ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार आदि पर जोर दिया।  इस दौरान उमा भारती ने जीवा और गंगा एक्शन परिवार, परमार्थ निकेतन द्वारा स्वच्छता पर बनाई गई शार्ट फिल्मों का अवलोकन किया और आश्रम द्वारा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे विश्वव्यापी प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर ने जीवा और गंगा एक्शन की टीम से भेंट की। उन्होंने आश्रमाध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं को एक मंच पर लाकर स्वच्छता के जनांदोलन को विलक्षण बताया। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने स्वच्छता ही सेवा के दूसरे दिन उमा भारती व केंद्रीय सचिव परमेश्वरन अय्यर को स्वच्छता का प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed