फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union minister prakash javadekar support narendra modi for election

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, मोदी के आगे नहीं टिकेगा विपक्षी गठबंधन

Fri, 01 Jun 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Union minister prakash javadekar support narendra modi for election
prakash javdekar

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के आगे विपक्षी गठबंधन नहीं टिकेगा। ऐसे गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलते। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव के नतीजों को आम चुनाव से भिन्न बताया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में मोदी चेहरा नहीं थे। उपचुनाव में मत प्रतिशत आम चुनावों से बहुत कम हुआ। चुनाव के बाद हर पार्टी हार की समीक्षा करती है, भाजपा भी करेगी। जावड़ेकर देहरादून में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


वे मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियां बताने यहां पहुंचे थे। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर देशभर में चल रहे किसानों के आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आयोग की सिफारिशें लागू कीं। आयोग ने समर्थन मूल्य के लिए लागत का 50 प्रतिशत देने की सिफारिश की है। कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। लेकिन केंद्र सरकार इसे देगी। इसमें भूमि का भाड़ा, खर्चा, परिवार की मजदूरी, बीमा और ब्याज को शामिल किया गया है। 24 फसलों को इसके दायरे में लाया गया है। टमाटर और आलू के लिए अलग से योजना बन रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद जब खरीफ सत्र में फसलों का समर्थन मूल्य घोषित होगा तो वह बढ़ा हुआ होगा। उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी होने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक लाई लेकिन कांग्रेस ने राज्यसभा में इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति अत्याचार कानून में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग को संरक्षण दिया और इसके लिए अध्यादेश लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Union minister prakash javadekar support narendra modi for election
modi

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि 100 रुपये भेजता हूं और 15 रुपये पहुंचते हैं। लेकिन पीएम मोदी जो 100 रुपये भेज रहे हैं, वह पूरे पहुंच रहे हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से 3.62 लाख करोड़ रुपये 20 करोड़ लोगों के खाते में सीधे जा रहे हैं। काले धन पर कांग्रेस ने तीन साल में एसआईटी नहीं बनाई, लेकिन मोदी सरकार ने तीन दिन में इसका गठन कर दिया। बेनामी संपत्ति कानून लागू किया। 350 रुपये का एलईडी बल्ब 70 रुपये में उपलब्ध कराया, जिससे पर्यावरण और ऊर्जा की बचत हुई। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 तक 4 करोड़ लोगों के घर बिजली पहुंच जाएगी। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

उपचुनाव में हार का भाजपा करेगी विश्लेषण
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि भाजपा लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में मिली हार का विश्लेषण करेगी। भाजपा की हार को मोदी के घटती लोकप्रियता से जोड़कर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में जावड़ेकर ने कहा कि ऐसा नहीं है। मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। भाजपा मोदी की लोकप्रियता और केंद्र सरकार के अच्छे काम को लेकर लोकसभा चुनाव में जाएगी।

5वीं और 8वीं में बोर्ड परीक्षा 2019 से
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 2019 से पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा होगी। जुलाई माह में एक विधेयक लाया जाएगा। सभी राज्य सरकारों ने इसकी मंजूरी दे दी है। शिक्षा की गुणवत्ता सुधार लाने के लिए शिक्षकों व अभिभावकों को जवाबदेह बनाया जाएगा। सभी अभिभावकों को अब उनके बच्चों के प्रदर्शन के संबंध में पत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों पर शिकंजा कसने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी राज्यों में निजी विश्वविद्यालयों के जो कानून हैं, केंद्र सरकार की उनकी समीक्षा करेगा।

दस जनपथ की चिट्ठी से मिलती थी खदानें
जावड़ेकर ने कांग्रेस पर यह कहकर निशाना साधा कि उसके राज में दस जनपथ की चिट्ठी से खदानें मिलती थीं। लेकिन मोदी सरकार में चिट्ठी पर खदानें नहीं मिलती, बल्कि मेरिट पर नीलामी से इनका आवंटन होता है। खदानों के आवंटन में अब भ्रष्टाचार नहीं होता। नीलामी से राजस्व बढ़ा है। जो पैसा प्राइवेट लोगों को जाता था, वह पीएम ने राज्यों को बांटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 48 साल के शासन में भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन चार साल के शासन में मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। कांग्रेस राज में हर काम के लिए दिल्ली में दलाल होते थे। अब वहां दलाली खत्म हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed