फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Interim Budget 2024 Uttarakhand Congress said budget will increase inflation and unemployment

Union Interim Budget 2024: कांग्रेस ने बजट को बताया महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला, जानें क्या कहा

Thu, 01 Feb 2024 10:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Feb 2024 10:21 PM IST
सार

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने कोरी घोषणाएं की हैं। बजट में वित्तीय प्रबंधन का नितांत अभाव है। बजट से बेरोजगारी बढ़ने के साथ ही आम आदमी के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।

विज्ञापन
Union Interim Budget 2024 Uttarakhand Congress said budget will increase inflation and unemployment
करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, मोदी सरकार का अंतरिम बजट दिशाहीन और विकास विरोधी है। उन्होंने बजट को महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाला बताया। कहा, आम जनता के हितों के लिए बजट में कुछ नहीं है।

विज्ञापन


कहा, बजट में केंद्र सरकार ने कोरी घोषणाएं की हैं। बजट में वित्तीय प्रबंधन का नितांत अभाव है। बजट से बेरोजगारी बढ़ने के साथ ही आम आदमी के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। केंद्र सरकार ने बजट में जो प्रावधान किया है कि उसे देश की अर्थव्यवस्था में विकास दर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी और न ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


Interim Budget 2024: सीएम धामी ने बजट को बताया गतिशील व विकासोन्मुखी, कहा- कई क्षेत्रों को मिलेगा नया आयाम
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही, लेकिन बजट में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं है। कहा, लोकसभा चुनाव को देखते हुए बजट में मुफ्त योजनाओं की भरमार है। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा। इसका बजट में कोई उल्लेख नहीं है। बजट में महिला, युवा और किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी गई।

कहा, मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में की गई नोटबंदी और जीएसटी से देश में कई हजार लघु उद्योग बंद हो गए थे। रीयल स्टेट सेक्टर में काम पूरी तरह से ठप हुआ। किसानों को उपज की सही लागत न मिलने से कृषि क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर कम हुए हैं। केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट पेश किया है। कहा, बजट में उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed