फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union budget 2021: Women expect inflation and youth for employment relief in Uttarakhand

Union Budget 2021: उत्तराखंड में महिलाओं को महंगाई और युवाओं को रोजगार में राहत की उम्मीद

Mon, 01 Feb 2021 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Feb 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Union budget 2021: Women expect inflation and youth for employment relief in Uttarakhand
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

साल 2021-22 का आम बजट सोमवार को पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह तीसरा बजट होगा। उधर, लंबे लॉकडाउन के चलते नौकरियों पर पड़े असर के बाद आम बजट से युवाओं को खासी उम्मीदें हैं। दून के युवाओं ने उम्मीद जताई है कि आम बजट से रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

विज्ञापन


आम बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार को बजट में विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही जॉब सेक्टर भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन

- आकांक्षा शुक्ला, छात्रा

लंबे लॉकडाउन के चलते युवाओं को नौकरियां गंवानी पड़ीं। ऐसे में आम बजट में नौकरी के लिए सरकार को विशेष घोषणा करनी चाहिए, जिससे नौकरियों के अवसर खुलें। 
- अमिता शर्मा, छात्रा

आईटी क्षेत्र के अलावा सिविल, मैकेनिकल और अन्य विभागों में नौकरी करने की संभावनाएं बढ़ें। आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए सरकार को नौकरियों के लिए भर्तियां शुरू करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रफुल्ल रावत, छात्र

आम बजट में शिक्षा व रोजगार के लिए सरकार को काम करना होगा। उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य होने के लिहाज से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को प्रदेश के लिए विशेष बजट का एलान करना चाहिए।
- सूरज, छात्र

महंगाई से निजात चाहती हैं महिलाएं

आम बजट से महिला वर्ग को भी कई अपेक्षाएं हैं। अमर उजाला की ओर से हुई परिचर्चा में महिलाओं ने कहा कि वह महंगाई से सीधी प्रभावित होती हैं। घर की रसोई उन्हें देखनी पड़ती है। महंगाई बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ाने लगता है। रसोई गैस व खाद्य सामग्री के दामों में लगातार इजाफा हुआ है। अगर महंगाई से निजात मिले तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी कौशल प्रशिक्षण व विशेष सब्सिडी दी जानी चाहिए। महिला सुरक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 

पिछले कुछ समय से रसोई गैस के दाम लगातार बढ़े हैं। इससे निजात मिलनी चाहिए। इसके अलावा अधिक संख्या में बीएड महिलाएं बेरोजगार हो रही हैं। कोरोनाकाल के चलते निजी स्कूलों में भी अवसर कम हुए हैं। सरकार को उनके लिए भर्ती निकालनी चाहिए।
- ममता बिष्ट, साकेत कॉलोनी, धर्मपुर

घर की रसोई महिलाओं को संभालती होती है। इसलिए महिलाओं को महंगाई सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। रसोई गैस व खाद्य सामग्री के दाम नियंत्रित रहने चाहिए। लग्जरी वस्तुओं के दाम में हल्की बढ़ोतरी की जा सकती है, लेकिन आम आदमी से जुड़ी वस्तुओं पर महंगाई नहीं होनी चाहिए।
- सोनिया श्रीवास्तव, राजपुर रोड

महंगाई कम होनी चाहिए। इससे महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। महंगाई होने से सबसे ज्यादा महिलाएं जूझती हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ने से हर परिवार प्रभावित होता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास व आत्मरक्षा के कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए।
- प्राची

मैं चाहती हूं कि महंगाई कम हो। इसके अलावा महिलाओं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिले। सब्सिडी योजना की आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जाए। ताकि, हर जरूरतमंद महिला लाभ ले सके। नियमों की जटिलता के कारण कई महिलाएं योजना से वंचित हो जाती हैं।
- दीक्षा कुंमाई, नेहरूग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed