फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code Chairman met Chairman of Law Commission discussed about ucc Draft

Uniform Civil Code: यूसीसी की अध्यक्ष ने विधि आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात, ड्राफ्ट के संबंध में की चर्चा

Fri, 02 Jun 2023 06:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jun 2023 06:25 PM IST
सार

अब तक यूसीसी की उप समितियों ने विभिन्न धर्मों, समुदायों, हितधारको व वर्गों से इस संबंध में विचार विमर्श किया है। सभी राजनीतिक दलों के साथ भी इस संबंध में बैठक कर ली गई है।

विज्ञापन
Uniform Civil Code Chairman met Chairman of Law Commission discussed about ucc Draft
रंजना देसाई ने ऋतुराज अवस्थी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने कहा कि राष्ट्रीय विधि आयोग यूसीसी के मुद्दे पर काम करने पर विचार कर रहा है। आयोग ने समिति से अब तक किए कार्य के बारे में जानकारी ली है।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में शुक्रवार को आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेनि) ऋतुराज अवस्थी व सदस्य केटी शंकरन, आनंद पालीवाल व डीपी वर्मा से मुलाकात के बाद कही। मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, क्योंकि हम इस पर (समान नागरिक संहिता) काम कर रहे हैं और वे भी शायद विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वे पूछ रहे थे कि हमने क्या कुछ किया। जस्टिस देसाई के मुताबिक, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के संबंध में अभी तक हुए कार्य की सामान्य जानकारी आयोग अध्यक्ष के साथ साझा की गई। यूसीसी पर अभी तक बेसिक कंसल्टेशन के साथ काफी काम हो चुका है। राज्य में सभी हितधारकों से चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीसी की उप समितियों ने कई धर्मों, समुदायों, हितधारकों और वर्गों से इस बाबत व्यापक विचार विमर्श हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों संग भी बैठक कर ली गई। उनके सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

Ankita Bhandari:  यू-ट्यूब पर डाले आपत्तिजनक वीडियो, शासकीय अधिवक्ता को केस से हटाने की मांग, पिता का छलका दर्द


अन्य राज्य भी अनुशरण करेंगे तो अच्छा रहेगा
कहा, अपेक्षा है कि यूसीसी पर बनाया गया हमारा ड्राफ्ट सभी को पसंद आए। यूसीसी पर अभी बैठकें जारी हैं। इस दिशा में हमें सभी समुदायों का सहयोग मिल रहा है। यह पूछे जाने पर कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता समिति द्वारा तैयार होने वाले मसौदे का राष्ट्रीय स्तर पर अनुकरण किया जा सकता है, कहा, यदि अन्य राज्य भी इसका अनुशरण करेंगे तो अच्छा रहेगा।

पब्लिक डोमेन में आएगा या नहीं सरकार के विवेक पर
यूसीसी की विशेषज्ञ समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने कहा, 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार करने की पूरी कोशिश है। ड्राफ्ट से पूर्व रायशुमारी का काम पूरा हो गया है। ड्राफ्ट को आपत्ति व सुझाव के लिए सार्वजनिक किया जाएगा या नहीं, यह सरकार के विवेक पर होगा। पूरा होने पर समिति अपना ड्राफ्ट सरकार को सौंप देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed