{"_id":"636dfcb9a1dd6d074b005a5f","slug":"uniform-civil-code-2-75-lakh-suggestions-received-so-far-on-ucc-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अब तक आए ढाई लाख से ज्यादा सुझाव, अध्ययन की तैयारी में जुटी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अब तक आए ढाई लाख से ज्यादा सुझाव, अध्ययन की तैयारी में जुटी समिति
Fri, 11 Nov 2022 01:18 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:18 PM IST
सार
उप समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि अभी तक पौने तीन लाख फीडबैक की गणना की जा चुकी है। विभिन्न माध्यमों से आए फीडबैक को अभी भी उप समिति सूचीबद्ध करने में जुटी हुई है। उप समिति ने अलग-अलग जगह पहुंचकर फीडबैक लेने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी सुझाव लिए।
विज्ञापन
यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्राफ्ट कमेटी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित उपसमिति के पास 2.75 सुझाव आए हैं। विभिन्न माध्यमों से आए फीडबैक को अभी भी उप समिति सूचीबद्ध करने में जुटी हुई है। दरअसल, छह माह पहले प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए उप समिति का गठन किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....देहरादून: परिवहन निगम की एक चिट्ठी से कर्मचारियों में असमंजस, विधानसभा में आए एक सवाल से जुड़ा है पत्र
विज्ञापन
उप समिति ने अलग-अलग जगह पहुंचकर फीडबैक लेने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी सुझाव लिए। डाक के माध्यम से भी सुझाव आए। उप समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि अभी तक पौने तीन लाख फीडबैक की गणना की जा चुकी है। अभी भी दो से तीन दिन तक फीडबैक को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद ही इन सुुझावों का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन