{"_id":"636df602c5500e2517690630","slug":"letter-from-transport-corporation-created-confusion-among-employees-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: परिवहन निगम की एक चिट्ठी से कर्मचारियों में असमंजस, विधानसभा में आए एक सवाल से जुड़ा है पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: परिवहन निगम की एक चिट्ठी से कर्मचारियों में असमंजस, विधानसभा में आए एक सवाल से जुड़ा है पत्र
Fri, 11 Nov 2022 09:20 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:20 PM IST
सार
किसी विधायक ने परिवहन निगम में काम कर रहे संविदाकर्मियों की संख्या के संबंध में विधानसभा में अपना सवाल दिया है, जिस पर परिवहन निगम को जवाब तैयार करके संबंधित मंत्री को भेजना है। वहीं दूसीर ओर इस पत्र के बाद से कर्मचारियों में असमंजस पैदा हो गई है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से सभी मंडलों को भेजे गए एक पत्र ने विशेष श्रेणी कर्मचारियों के भीतर डर पैदा कर दिया है। इस पत्र में दस साल तक काम कर चुके संविदा कर्मियों की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद नौकरी पर लगे कर्मचारियों को अब पूर्व के कर्मचारियों के नियमित होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
हालांकि उत्तरांचल कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि यह पत्र केवल विधानसभा में पूछे गए एक सवाल से संबंधित है। किसी विधायक ने परिवहन निगम में काम कर रहे संविदाकर्मियों की संख्या के संबंध में विधानसभा में अपना सवाल दिया है, जिस पर परिवहन निगम को जवाब तैयार करके संबंधित मंत्री को भेजना है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के 2017 के आदेश में यह स्पष्ट हो चुका है कि विशेष श्रेणी के चालकों, परिचालकों को संविदा वालों की तुलना में वरिष्ठता एवं उत्तमता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Ankita Bhandari B'day: आज जन्मदिन पर कितनी खुश होती अंकिता, अब परिवार को है इस तोहफे के मिलने का इंतजार
विज्ञापन
अर्थात कोई भी लाभ संविदा चालकों परिचालकों की तुलना में विशेष श्रेणी चालकों परिचालकों को पहले प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक मुख्यालय का यह पत्र केवल विधायक के सवाल का जवाब तैयार करने को भेजा गया है।