{"_id":"61268f148ebc3e6be87d7c9e","slug":"unemployed-pharmacist-s-cm-residence-traveled-police-arrested-city-news-drn3884834125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार फार्मासिस्ट का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार फार्मासिस्ट का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
एकता विहार स्थित धरना स्थल पर बैठे फार्मासिस्टों को बरसात के दौरान लगा करंट जिसके बाद उनको दून अस
- फोटो : DEHRADUN
नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे लगभग 200 बेरोजगार एलोपैथिक फार्मेसिस्ट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान ज्यादा उग्र हो रहे 54 फार्मेसिस्ट को गिरफ्तारी के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। जबकि, बाकी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहां से फार्मेसिस्ट देर शाम फिर से धरनास्थल पर पहुंच गए।
प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) महासंघ के बैनर तले प्रदेशभर से पहुंचे फार्मेसिस्ट गत 19 अगस्त से एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को फार्मेसिस्ट दिलाराम चौक पर एकत्र हुए और सीएम आवास कूच किया। पुलिस और प्रशासन ने हाथीबड़कलां में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और फार्मेसिस्ट के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बेरोजगार फार्मेसिस्ट मुख्यमंत्री से वार्ता का समय दिलाने की मांग पर अड़े थे। मूसलाधार बारिश के बीच धरना-प्रदर्शन से न्यू कैंट रोड और आसपास के संपर्क मार्गों पर लगे लंबे जाम से लोग परेशान हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन देने को कहा, लेकिन फार्मेसिस्ट नहीं माने। विरोध बढ़ता देख प्रदर्शनकारी फार्मेसिस्ट को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया।
महासंघ के प्रदेेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि सरकार इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) मानकों का हवाला देकर फार्मेसिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती से इनकार कर रही है। इससे बेरोजगार फार्मेसिस्ट में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शैलेंद्र नौटियाल, लववीर, हरि प्रकाश, संजीव बलूनी, सुधीर, रविन्द्र सिंह, विनोद, रंजन, विक्रम, इंदु, मनोहर, संजीव, धनपाल, दीपक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे फार्मासिस्टों को हाथीबड़कला में रोककर समझाती पुलिस। संवाद- फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन